LIVE

शहरों के समाचार, 05 जनवरी Highlight: पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की गोली मारकर हत्या, महर्षि वाल्मीकि' हवाई अड्डा कहलाएगा अयोध्या एयरपोर्ट

Shaswat GuptaUpdated Jan 5, 2024, 20:49 IST
शहरों के समाचार, 05 जनवरी Highlight: पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की गोली मारकर हत्या, महर्षि वाल्मीकि' हवाई अड्डा कहलाएगा अयोध्या एयरपोर्ट

शहरों के समाचार, 05 जनवरी Highlight: पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की गोली मारकर हत्या, महर्षि वाल्मीकि' हवाई अड्डा कहलाएगा अयोध्या एयरपोर्ट

आज के शहर के समाचार (Aaj ke Hindi Samachar) 05 जनवरी 2024 Highlight: गैंगस्टर शरद मोहोल को उसके गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर की हत्या। संभल में बुआ और भतीजे ने की आत्महत्या। राजस्थान में विभागों का बंटवारा। हरियाणा में शीत लहर जारी। बिहटा में महिला की गोली मारकर हत्या।बिहार के छपरा जंक्शन से गुजरने वाली 25 ट्रेनें 9 जनवरी से 16 जनवरी तक रद्द रहेंगी, दिल्ली में बस अड्डों पर 70 मिनट से अधिक बसें खड़ी करने पर जुर्माना लगेगा। इनके अलावा राज्‍यों की प्रमुख खबरें ये हैं :

JAN 05, 2024 20:47 IST

Pune Today News: गैंगस्टर शरद मोहोल को उसके गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर की हत्या

महाराष्ट्र के पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की कथित तौर पर उसके ही गिरोह के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। तीन से चार हमलावरों ने मोहोल (40) को कोथरुड के सुतारदरा में अपराह्न एक बजकर करीब 30 मिनट पर करीब से गोली मारी। एक गोली उसके सीने में लगी और दो गोलियां उसके कंधे के दाहिने हिस्से में लगीं।
JAN 05, 2024 20:15 IST

Ayodhya Dham Airport- महर्षि वाल्मीकि' हवाई अड्डा नाम बदलने का प्रस्ताव पास

अयोध्या स्थित एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम'कहलाएगा। सीएम योगी के नाम बदलने के प्रस्ताव को मोदी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
JAN 05, 2024 19:03 IST

Ayodhya Today News: कल्याण ज्वैलर्स अपनी 250वीं दुकान अयोध्या में खोलेगी

आभूषण विक्रेता कल्याण ज्वैलर्स चालू वित्त वर्ष की अंतिम (जनवरी-मार्च) तिमाही में अपनी 250वीं दुकान उत्तर प्रदेश के अयोध्या में खोलेगी।
JAN 05, 2024 19:01 IST

Delhi Today News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में गोलीबारी, नाबालिग घायल

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच कथित तौर पर हुई गोलीबारी में 13 वर्षीय एक किशोर घायल हो गया।
JAN 05, 2024 18:34 IST

Sambhal Today News: संभल में बुआ और भतीजे ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती और एक युवक का शव पुलिस ने पेड़ से लटका मिला। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजा बताए जा रहे हैं।
JAN 05, 2024 18:15 IST

Rajasthan Today News: राजस्थान में विभागों का बंटवारा, गृह और आयोजना विभाग मुख्यमंत्री के पास

राजस्थान में नवगठित मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शुक्रवार को कर दिया गया जिसमें गृह एवं आयोजना जैसे प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास रखे हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभागों के कार्यभार सौंपने की सूची जारी की।
JAN 05, 2024 17:24 IST

Cold wave in Haryana: हरियाणा में शीत लहर जारी, तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस

पंजाब और हरियाणा शुक्रवार तड़के शीत लहर की चपेट में रहे और घने कोहरे के कारण दृश्यता बाधित हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद और पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 05, 2024 16:24 IST

Ahmedabad Today News: अहमदाबाद से पीतल का बना 'ध्वजा दंड'लेकर ट्रक अयोध्या के लिए रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए पीतल से बना 'ध्वजा दंड' लेकर अहमदाबाद से अयोध्या के लिए एक ट्रक को हरी झंडी दिखाई। 'ध्वजा दंड' का वजन 4600 किलोग्राम है।
JAN 05, 2024 15:29 IST

Patna Today News: बिहटा में महिला की गोली मारकर हत्या

बिहटा के पटना जिले के बिहटा में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
JAN 05, 2024 15:03 IST

Ayodhya Today News: अयोध्या मंदिर नें भगवान राम पर बोले इकबाल अंसारी, कहा- कहीं कोई विरोध नहीं

अयोध्या मंदिर नें मामले में इकबाल अंसारी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भगवान राम की मूर्ति स्थापित होने जा रही है। अयोध्या हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सद्भाव की भूमि है। यह हमेशा बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाया और देशभर के मुसलमानों ने इसका सम्मान किया। कहीं कोई विरोध या प्रदर्शन नहीं हुआ। अयोध्या के लोग खुश हैं, मैं भी खुश हूं।
JAN 05, 2024 13:12 IST

छपरा जंक्शन से गुजरने वाली 25 गाड़ियां रद्द

बिहार के छपरा जंक्शन से गुजरने वाली 25 ट्रेनें रद्द की गई हैं। ये ट्रेनें 9 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए रद्द रहेंगी। दरअसल छपरा जंक्शन के यार्ड की रिमॉडलिंग हो रही है। जिसके चलते इन कई गाड़ियों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और कई गाड़ियों को रद्द भी किया गया है।
JAN 05, 2024 12:54 IST

दिल्ली के चिंतरंजन पार्क के पास पुलिस बूथ में युवती से गैंगरेप

साउथ दिल्ली के चितरंजन पार्क के पास पुलिस बूथ में एक युवती के गैंगरेप की खबर सामने आई है। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान उसे रोका गया और यह घटना हुई। हालांकि बाद में युवती अपने बयान से मुकर गई।
JAN 05, 2024 12:50 IST

वंदे भारत ट्रेन के आगे व्यक्ति ने कूदकर दी जान

प्रयागराज से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के आगे एक व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना बिदनपुर स्टेशन के पास हुई। घटना की सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
JAN 05, 2024 12:24 IST

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मोबाइल विक्रेता को मारी गोली

बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक मोबाइल विक्रेता को गोली मार दी। बदमाश उसे लूटने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान व्यक्ति के विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर गोली चला दी।फिलहाल घायल मोबाइल विक्रेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
JAN 05, 2024 11:46 IST

नोएडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के काटे गए चालान

गौतमबुद्ध नगर में सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए 4 जनवरी से 18 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 3,453 वाहनों का चालान काटा गया।
JAN 05, 2024 11:43 IST

हैदराबाद में बाइकसवार बाप-बेटे की रोड एक्सीडेंट में मौत

हैदराबाद के पास रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को एक व्यक्ति और अपने आठ साल के बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक टिप्पर ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों बाइक में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई।
JAN 05, 2024 11:36 IST

दिल्ली में बस अड्डों पर 70 मिनट से अधिक बस खड़ी करने पर जुर्माना

दिल्ली में बस अड्डों पर 70 मिनट से अधिक बसें खड़ी करने पर जुर्माना लगेगा। राजधानी में इस योजना की तैयारी की जा रही है। जिसकी शुरुआत दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से होगी। इस योजना के तहत डीटीसी और क्लस्टर बसों पर 0 से 30 मिनट पर 550 रुपये, 31 से 60 मिनट पर 650 रुपये, 61 से 120 मिनट 850 रुपये और 120 मिनट से अधिक 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
JAN 05, 2024 11:07 IST

उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर ऑरेंट अलर्ट जारी

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले समय में बारिश के आसार नहीं है।
JAN 05, 2024 10:32 IST

उत्तराखंड: हरिद्वार में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड के हरिद्वार में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाको में सूखी ठंड पड़ेगी।
JAN 05, 2024 10:26 IST

दिल्ली के बस अड्डों पर 70 मिनट से अधिक बसों के खड़े रहने पर जुर्माना

दिल्ली में बस अड्डों को लेकर नए नियम लागू किया गया है। 70 मिनट से अधिक देर तक डीटीसी और क्लस्टर बसों के खड़े रहने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस नियम को इस महीने के अंत में लागू कर दिया जाएगा, जिसके बाद ये नियम कश्मीरी गेट और सराय काले खां आईएसबीटी पर भी लागू होगा।