LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 29 मई 2024 Highlights: महाराष्ट्र के सांगली में नहर में कार गिरने से छह लोगों की मौत, दिल्ली एनसीआर में बारिश से मिली राहत
शहरों के मुख्य समाचार, 29 मई 2024 Highlights: महाराष्ट्र के सांगली में नहर में कार गिरने से छह लोगों की मौत, दिल्ली एनसीआर में बारिश से मिली राहत
MAY 29, 2024 20:20 IST
बीकानेर में युवक-युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या
बीकानेर जिले में बुधवार को एक युवक व युवती ने कथित तौर पर रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। नापासर के थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि मंसूरी गांव के रहने वाले युवक व युवती ने बुधवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से बीकानेर जा रही रेलगाड़ी के सामने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।
MAY 29, 2024 20:01 IST
महाराष्ट्र के डोंबिवली में फूड स्टॉल में ब्लास्ट, नौ लोग घायल
महाराष्ट्र के डोंबिवली के टंडन रोड पर एक फूड स्टॉल पर सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सबसे पहले स्टॉल पर आग लगी और फिर स्टॉल पर लगे LPG सिलेंडर में विस्फोट हुआ।
MAY 29, 2024 19:03 IST
दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को दो महिला नक्सलियों समेत 10 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
MAY 29, 2024 17:59 IST
रांची में बदमाशों ने ट्रक में लगाई आग, एक की मौत
झारखंड के रांची में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक ट्रक में आग लगा दी, जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।
MAY 29, 2024 17:48 IST
महाराष्ट्र के सांगली में नहर में कार गिरने से छह लोगों की मौत
महाराष्ट्र के सांगली में बुधवार को एक बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार एक नहर में गिर गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।
MAY 29, 2024 16:41 IST
गुरुग्राम में हीरो होंडा फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यहां हीरोहोंडा फ्लाई ओवर के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद एहतियाती तौर पर एक लेन पर यातायात बंद कर दिया है।
MAY 29, 2024 15:10 IST
ठाणे में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के आरोप में कोच गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक युवा खिलाड़ी की हत्या के आरोप में कबड्डी कोच को गिरफ्तार किया है।
MAY 29, 2024 14:55 IST
महाराष्ट्र में नहर में 10 मीटर नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 6 की मौत
महाराष्ट्र के सांगली में सूखी पड़ी नहर में एक कार गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तासगांव पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर शिवाजी मांडले ने बताया कि हादसा तासगांव-मनेराजुरी रोड पर रात करीब 1.30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ऑल्टो कार तासरी नहर में गिर गई। नहर गर्मी के कारण सूखी पड़ी थी। करीब 10 मीटर नीचे नहर में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि परिवार बेटी का जन्मदिन मनाकर कावाथे-महाकाल से तासगांव लौट रहा था।
MAY 29, 2024 14:52 IST
उप्र में ट्रक, ट्रैक्टर और टेम्पो में भीषण टक्कर से दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक, ट्रैक्टर और टेम्पो में हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी (सदर) अमित चौरसिया ने बताया कि सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास एक ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की दूसरी तरफ यात्रियों से भरे टेम्पो से टकरा गया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो टुकड़ों में टूट गया। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल सात लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हरिपाल (48) और रमाकांत (35) नामक व्यक्तियों की मौत हो गई। बाकी पांच घायलों का उपचार किया जा रहा है।
MAY 29, 2024 13:30 IST
कौशांबी में चौरी-चौरा एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के पहियों में बुधवार को अचानक आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल खंड के भरवारी रेलवे स्टेशन पर यह दुर्घटना हुई। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर बोगी के पहियों में लगी आग को बुझाया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
MAY 29, 2024 12:21 IST
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्देपारा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि मद्देड थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बद्देपारा के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
MAY 29, 2024 11:22 IST
MP में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या के बाद की खुदकुशी
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। माहुलझिरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर बोदल कछार गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जिलधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MAY 29, 2024 11:21 IST
आग लगने से चांदनी चौक में पांच दुकानें क्षतिग्रस्त
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार तड़के आग लगने से पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थित पांच दुकानों में आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बारे में तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
MAY 29, 2024 10:43 IST
MAY 29, 2024 10:13 IST
MAY 29, 2024 09:01 IST
नोएडा में बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली ऑडी कार दिल्ली के किदवई नगर से बरामद
नोएडा के सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के पास रविवार सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास ऑडी कार की टक्कर से हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन को मंगलवार को दिल्ली के किदवई नगर से बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस फिलहाल चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऑडी के मालिक की पहचान प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की गई है, लेकिन पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दुर्घटना के दौरान कार वही चला रहा था या कोई और।
MAY 29, 2024 07:41 IST
ग्वालियर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने वांछित अपराधी को पकड़ा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर यादव ने बताया कि कमल भदकारिया दुष्कर्म समेत कई मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर इंदरगंज और पनिहार पुलिस थानों की एक टीम ने मंगलवार तड़के पनिहार इलाके में आरोपी को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि जब भदकारिया को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी, लेकिन गोली वाहन पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो कि उसके पैर में जा लगी।
MAY 29, 2024 07:40 IST
MAY 29, 2024 05:49 IST
दिल्ली के कई इलाकों गहराया जल संकट
दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। जिसे देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि एक दिन में दो बार पानी आने वाले इलाकों में अब सिर्फ एक बार ही आएगा। बचे हुए पानी को उन इलाकों में सप्लाई किया जाएगा, जहां पानी की समस्या हो रही है। इसके साथ ही पानी के दुरुपयोग पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
MAY 29, 2024 05:49 IST
