LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 27 अप्रैल 2024 Highlights: राजस्थान के कई इलाकों में आई आंधी और बारिश, दिल्ली के मंडोली में इमारत में लगी आग
शहरों के मुख्य समाचार, 27 अप्रैल 2024 Highlights: राजस्थान के कई इलाकों में आई आंधी और बारिश, दिल्ली के मंडोली में इमारत में लगी आग
APR 27, 2024 20:21 IST
बिहार के सासाराम में लगी आग, चार की मौत
बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई।
APR 27, 2024 19:01 IST
दिल्ली के मंडोली में इमारत में लगी आग
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मंडोली गांव के अंदर एक इमारत की पहले मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।
APR 27, 2024 18:33 IST
ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास घोड़ा हुआ बेकाबू
आगरा के ताजमहल के पास एक घोड़ा बेकाबू हो गया, जिस वजह से भगदड़ की स्थिति बन गई। ये ताजमहल पश्चिमी गेट अमरुद के टीला का मामला बताया जा रहा है।
APR 27, 2024 17:31 IST
दिल्ली में IPL मैच को लेकर कई रूट डायवर्ट
दिल्ली में आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी है।
APR 27, 2024 16:55 IST
असम में हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत
असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पश्चिम तेजपुर प्रभागीय वन अधिकारी निपेन कलिता के मुताबिक एक जंगली हाथी निकटवर्ती ढेकियाजुली जंगल से भटक कर धीराई माजुली गांव में घुस आया और हमला कर तीन लोगों को कुचल कर मौके पर ही मार डाला जबकि वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी इस हमले में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वन सुरक्षा गार्ड कोलेश्वर बोरो और बीरेन रावा तथा स्थानीय व्यक्ति जतिन तांती के रूप में की गई है।
APR 27, 2024 16:53 IST
सुल्तानपुर में करंट लगने से सेना के सूबेदार की मौत
सुल्तानपुर जिले के एक गांव में छुट्टी पर आए सेना के सूबेदार की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर निवासी प्रदीप पांडेय (41) मेरठ में सूबेदार पद पर सेना में तैनात थे और वह चार दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम ‘इनवर्टर’ का ‘प्लग’ बोर्ड में लगाते समय प्रदीप को करंट लग गया और वह बुरी तरह घायल हो गये। परिजन उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सक ने प्रदीप पांडेय को मृत घोषित कर दिया।
APR 27, 2024 16:53 IST
ठाणे में कपड़ा गोदाम में आग लगी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार देर रात कपड़े के एक गोदाम में आग लग गयी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग देर रात लगभग ढाई बजे भिवंडी में स्थित एक गोदाम में लगी। उन्होंने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां और आसपास के इलाकों से पानी के टैंकर भेजे गए।
APR 27, 2024 16:02 IST
नालंदा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत
नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा गांव में शौच के बाद तालाब में हाथ मुंह धोने गए तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज राम, मिथुन राम और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। गुलशन कुमार शौच के बाद तालाब में हाथ मुंह धोने गए थे। इसके बाद वो करंट की चपेट में आ गए। पंकज और मिथुन को लगा कि गुलशन तालाब में डूब रहा है, जिसके बाद दोनों उसे बचाने गए, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को विम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
APR 27, 2024 15:30 IST
Mumbai News: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में 11 नाइजीरियाई गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में शामिल होने के आरोप में नाइजीरिया के 11 नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.61 करोड़ रुपये की कीमत की कोकीन और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं।https://www.timesnowhindi.com/cities/mumbai-news/police-arrested-11-nigerians-for-drug-cocaine-trafficking-article-109646049
APR 27, 2024 14:51 IST
कोटा में मारुति वैन में लगी आग
कोटा में चलती मारुति वैन में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही गाड़ी जलकर खाक हो गई। हालांकि अभी तक पता नहीं चला है कि यह वैन कहां जा रही थी और इसके मालिक का भी अभी पता नहीं चला है।
APR 27, 2024 14:01 IST
राजस्थान के कई इलाकों में आई आंधी और बारिश
राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में आंधी और बारिश दर्ज की गई। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर चलते यहां के मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के जयपुर के चाकसू में 21 मिलीमीटर और बीकानेर के डूंगरगढ़ में चार मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अनुसार आगामी पांच से छह दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है।
APR 27, 2024 13:58 IST
केरल में पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी
केरल के कोझिकोड जिले में शनिवार सुबह पर्यटकों को ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस तिरुवनंतपुरम से पड़ोसी राज्य कर्नाटक के उडुपी जा रही थी, उसी समय यह हादसा हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘संभवत: चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस नीचे जा गिरी।’’
APR 27, 2024 12:49 IST
रांची में स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल
रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस मण्डार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गयी। बस में 30 बच्चे सवार थे।
APR 27, 2024 12:48 IST
निर्माणाधीन बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग , जानें कैसे हुआ हादसा
APR 27, 2024 10:11 IST
APR 27, 2024 09:37 IST
APR 27, 2024 09:23 IST
Greater Noida: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को आयी तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। किसान दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौके पर मौत हो गई।
APR 27, 2024 08:37 IST
नैनीताल के जंगलों में लगी आग हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंची
नैनीताल जंगलों में लगी आग ने भयावह रूप ले लिया है। तेजी से फैली ये आग हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई है। इससे नागरिक क्षेत्र पर खतरा मंडरा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए सेना बल को बुलाया गया है।
APR 27, 2024 08:15 IST
Delhi: दिल्ली में तापमान 40 के पार
दिल्ली में तापमान 40 के पार जा चुका है। शुक्रवार को दोपहर के समय तापमान 40 हुआ और शाम होते हुए बारिश की बौछार हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।
APR 27, 2024 08:14 IST
