LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 25 फरवरी 2024 Highlights: महाकाल मंदिर में 29 फरवरी से महाशिवरात्रि पर्व होगा शुरू, कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 25 फरवरी 2024 Highlights: महाकाल मंदिर में 29 फरवरी से महाशिवरात्रि पर्व होगा शुरू, कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
आज की ताजा खबर 25 फरवरी 2024
FEB 25, 2024 17:00 IST
झारखंड में छऊ डांस एकेडमी की होगी स्थापना
झारखंड में सीएम चंपई सोरेन ने छऊ डांस एकेडमी की स्थापना की घोषणा की है। सीएम ने अपने गृह जिले में 334 करोड़ रुपये से अधिक की 220 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।
FEB 25, 2024 16:56 IST
अजमेर से 14 किलो चांदी के जेवरात सहित एक युवक अरेस्ट
अजमेर की राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 14 किलो चांदी के जेवरात गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बीकानेर के कालू-लूणकरणसर का निवासी है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैI
FEB 25, 2024 16:18 IST
उज्जैन में 29 फरवरी से 9 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व होगा शुरू
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महापर्व महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। परिसर में बने अन्य मंदिरों की साज-सज्जा का काम जारी है। साथ ही सभी मंदिरों के शिखरों पर रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में 29 फरवरी से शिवनवरात्र के साथ नौ दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत होने वाली है।।
FEB 25, 2024 15:44 IST
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री धमाके में 7 लोगों की मौत
कौशांबी की फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 18 लोग झुलसने से घायल हुए हैं। यह हादसा इतना भयंकर था कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है।
FEB 25, 2024 15:12 IST
दिसंबर तक पूरा हो जाएगा रामलला का दरबार
अयोध्या राम मंदिर में जारी सभी निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या के राम मंदिर में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए यह समय सीमा निर्धारित की है।
FEB 25, 2024 14:29 IST
पालघर में वाहन की चपेट में आने से 60 महिला की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला श्रमिक की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए स्थानीय निवासियों के एक समूह ने वाहन को तोड़ दिया और उसमें सवार दो लोगों की पिटाई कर दी।
FEB 25, 2024 14:24 IST
बिना ड्राइवर के जम्मू से पंजाब पहुंची मालगाड़ी
जम्मू से पंजाब जा रही मालगाड़ी रविवार को बिना ड्राइवर के ही कठुआ से 70 किमी दूर होशियारपुर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया में पता चला है कि ढलान वाली पटरियों के कारण ट्रेन लुढ़कती हुई पंजाब पहुंच गई और चढ़ाई के कारण ही रुक गई। इस घटना की जांच की जा रही है।
FEB 25, 2024 13:23 IST
कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 4 की मौत
कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मोत हो गई है और 15 लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में अभी भी करीब 25 लोग फंसे हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
FEB 25, 2024 13:19 IST
आगरा समेत यूपी के 5 जिलों में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी
यूपी के 5 जिलों में किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की तैयारी हो रही है। आगरा, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर और मेरठ के मेडिकल कॉलेजों में अगस्त तक किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा। इन जिलों में संजय गांधी PGI की मदद से इन सेंटरों को शुरू किया जा रहा है।
FEB 25, 2024 12:06 IST
हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल
किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के सात जिलों में करीब दो सप्ताह पहले निलंबित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई हैं। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 11 फरवरी को सेवाएं निलंबित हुई थी, जिसके बाद 13, 15, 17, 19, 20, 21, 23 और 24 फरवरी को निलंबन की अवधि को बढ़ाया गया था।
FEB 25, 2024 11:53 IST
नोएडा में कमरे में छोटा सिलेंडर फटने से 4 लोग जख्मी
नोएडा के थाना फेज 3 इलाके में रविवार सुबह 6:30 बजे एक कमरे मेें रखा पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर फट गया। जिससे चार लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए। सिलेंडर फटने के कारण कमरे में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
FEB 25, 2024 11:33 IST
छत्तीसगढ़ में नक्सल मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।
FEB 25, 2024 11:30 IST
बिजनौर में विवाद सुलझाने गये ससुर की दामाद ने की हत्या
बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने गये एक व्यक्ति की उसके दामाद ने नल के हत्थे से मारकर हत्या कर दी।
FEB 25, 2024 10:37 IST
BSP सांसद रितेश पांडेय आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सांसद रितेश पांडेय आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से बसपा सांसद की बीजेपी शार्ष नेतृत्व के साथ बात चल रही थी इसके बाद आज संभावना है कि वह बीजेपी ज्वाइन करेंगे।
FEB 25, 2024 10:18 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा।
FEB 25, 2024 09:10 IST
FEB 25, 2024 07:45 IST
FEB 25, 2024 06:40 IST
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
FEB 25, 2024 06:02 IST
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश होने का अलर्ट जारी है।
FEB 25, 2024 06:00 IST
