दिल्ली

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट! खतरे के निशान पर AQI, जानें क्या है IMD की भविष्यवाणी

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी और बौछारें पड़ सकती हैं। आइये जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट बदलेगा।

Image

दिल्ली आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है, जिससे सर्दी का एहसास कायम है। फरवरी के आखिरी दिनों में भी लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में सूर्य की आवाजाही से ठंड से थोड़ी राहत भी महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई है। वहीं, बादल छटने के बाद 1 मार्च से गर्मी बढ़ने की बात भी कही है।

सूरज की बढ़ेगी तपिश

बहरहाल, मौसम साफ नजर आ रहा है, लेकिन दिन में ठंडी हवाओं के बहने से कड़ाके की सर्द का एहसास हो रहा है। वहीं, बुधवार से बादलों की आवाजाही के बीच सूरज की तपिश भी महसूस की गई और दोपहर होते ही लोगों को गर्मी का भी एहसास होने लगा। स्काईमेट के मुताबिक, सोमवार की सुबह हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

न्यूनतम पारा बरकरार

वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान करीब 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम माना जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने मार्च की शुरुआत से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। इसके अलावा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेंगी, जिससे सर्दी का एहसास बरकरार रहेगा।

प्रदूषण का स्तर बढ़ा

राजधानी में बीते दिनों हुई बारिश से प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। अगले तीन दिन तक बादलों की आवाजाही के बीच यह सामान्य श्रेणी में कायम रहेगा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को प्रदूषण में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को एक्यूआई 142 अंक पर था जो शनिवार को बढ़कर 192 तक पहुंच गया जो खराब श्रेणी में आंका जाता है। एनएसआईटी द्वारका क्षेत्र सबसे प्रदूषित श्रेत्र रहा, जहां का एक्यूआई 257 दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article