LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 21 जून 2024 Highlights: पुणे कार दुर्घटना मामले में आरोपी के पिता को मिली जमानत, नोएडा में दो नाबालिगों से रेप

Varsha KushwahaUpdated Jun 21, 2024, 20:57 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार, 21 जून 2024 Highlights: पुणे कार दुर्घटना मामले में आरोपी के पिता को मिली जमानत, नोएडा में दो नाबालिगों से रेप

शहरों के मुख्य समाचार, 21 जून 2024 Highlights: पुणे कार दुर्घटना मामले में आरोपी के पिता को मिली जमानत, नोएडा में दो नाबालिगों से रेप

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 21 जून 2024 Highlights: पुणे जिला अदालत ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को जमानत दे दी है। नोएडा में दो नाबालिगों से रेप की घटना सामने आई है। दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां गर्मी के कारण 45 लोगों की मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर गोल मार्केट में स्थित एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -

JUN 21, 2024 20:57 IST

मुंबई में दो साल में गड्ढा मुक्त हो जाएंगी सड़कें: CM शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई की सड़कें अगले दो साल में गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी क्योंकि मौजूदा समय में सड़कों को क्रंक्रीट से तैयार करने का काम चल रहा है।
JUN 21, 2024 20:05 IST

नोएडा में दो किशोरियों से रेप

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में 14 और 15 वर्षीय दो किशोरियों के साथ कथित रूप से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
JUN 21, 2024 20:05 IST

Pune Car Accident Case: नाबालिग आरोपी के पिता को बड़ी राहत

Pune Car Accident Case: नाबालिग आरोपी के पिता को बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर
JUN 21, 2024 19:13 IST

रांची में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी का छापा

रांची के जमीन घोटाले में ईडी ने कारोबारी कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान करीब एक करोड़ कैश और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए गए हैं।
JUN 21, 2024 16:48 IST

इंदौर हवाई अड्डे को बम विस्फोट की फर्जी धमकी

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे को इस हफ्ते में दूसरी बार बम विस्फोट की फर्जी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है।
JUN 21, 2024 16:09 IST

महाराष्ट्र के सोलापुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया।
JUN 21, 2024 15:20 IST

नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।
JUN 21, 2024 14:02 IST

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश

JUN 21, 2024 12:57 IST

Delhi: नीट परीक्षा रद्द करने की मांग में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

JUN 21, 2024 11:47 IST

हिमाचल प्रदेश में मनाया गया योग दिवस

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें खास तौर पर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान पर योग किया जबकि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल ने क्रमश: ऊना और सोलन में योग किया।
JUN 21, 2024 10:38 IST

UP: संभल के एक होटल के कमरे में मिला युवक और युवती का शव

उत्तर प्रदेश के संभल कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात होटल के एक कमरे में एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक शिवम ने पंखे में फांसी लगा ली और स्वीटी नाम की युवती की मृत्यु जहरीली चीज खाने से हुई है।
JUN 21, 2024 09:30 IST

Shimla: चोरी केंची इलाके में बस दुर्घटना, 4 लोगों की मौत

JUN 21, 2024 08:56 IST

पंजाब: अटारी में जीरो लाइन पर योगा करते हुए सुरक्षा बल के जवान

JUN 21, 2024 07:55 IST

कश्मीर के बारिश के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम बाधित

कश्मीर में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम बाधित हुए हैं। बारिश के कारण डल झील के किनारे आयोजित योग दिवस समारोह भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस समारोह का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले थे।
JUN 21, 2024 06:51 IST

Lucknow: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी ने योगा किया

JUN 21, 2024 05:32 IST

Haridwar: विश्व योग दिवस पर आचार्य बालकृष्ण ने किया योगाभ्यास

JUN 21, 2024 05:32 IST

Delhi में गर्मी का कहर,45 लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पतालों में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार हुए कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बारिश होने से शहरवासियों को कुछ राहत मिली।दिल्ली के अस्पतालों में भीषण गर्मी की वजह से बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर (मेडिसिन) डॉ. अजय चौहान ने बताया कि 27 मई से 19 जून की सुबह नौ बजे तक केंद्र संचालित अस्पताल में तापघात के 47 मामले आए। उन्होंने कहा कि इसके अगले 24 घंटों में तापघात के 26 मरीज अस्पताल में लाए गए। डॉक्टर चौहान ने यह भी बताया कि 27 मई से 19 जून की सुबह नौ बजे के बीच अस्पताल में तापघात से 11 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई और अगले 24 घंटों में ऐसी सात संदिग्ध मौतें दर्ज की गईं।
JUN 21, 2024 05:31 IST

Delhi: पुराना किला में योग दिवस मनाएगा संस्कृति मंत्रालय

संस्कृति मंत्रालय शुक्रवार को दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा।समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने में योग की व्यापक क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया जाता है।इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुतुब मीनार स्थित 'सन डायल लॉन' में आयोजित समारोह का नेतृत्व करेंगे।
JUN 21, 2024 05:31 IST

Jammu-Kashmir: उधमपुर गोल मार्केट में कपड़े की एक दुकान में लगी आग

JUN 21, 2024 05:31 IST

Odisha: पुरी में चल रही स्नान पूर्णिमा की तैयारी