LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 20 मार्च 2024 Highlights: बदायूं डबल मर्डर केस में कई बड़े खुलासे, वाराणसी में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Pooja KumariUpdated Mar 20, 2024, 20:52 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 20 मार्च 2024 Highlights: बदायूं डबल मर्डर केस में कई बड़े खुलासे, वाराणसी में बारिश के साथ ओलावृष्टि

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 20 मार्च 2024 Highlights: बदायूं डबल मर्डर केस में कई बड़े खुलासे, वाराणसी में बारिश के साथ ओलावृष्टि

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 20 मार्च 2024 Highlights: बदायूं डबल मर्डर केस में कई बड़े खुलासे। झुंझुनू में रास्ते के विवाद के चलते बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या हो गई, यूपी में आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा के नाम पर बेची जा रही 31 औषधियों व दवाओं के उत्पाद और बिक्री पर रोक लगा दी गई है, बदायूं में मंगलवार रात दो बच्चों की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस फार्स भी तैनात है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAR 20, 2024 20:16 IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती में दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

बस्ती जिले की एक अदालत ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई और 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
MAR 20, 2024 19:29 IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्कूल का छज्जा गिरा, 13 बच्चे घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को तेज हवा के कारण सरकारी प्राथमिक स्कूल का छज्जा क्षतिग्रस्त हो जाने से 13 बच्चे घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत दर्रीपारा गांव में शासकीय प्राथमिक स्कूल में हुई।
MAR 20, 2024 18:20 IST

संगरुर में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत

पंजाब के संगरूर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
MAR 20, 2024 17:16 IST

Mumbai: महिला डॉक्टर ने अटल सेतु से छलांग लगाई

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला डॉक्टर ने दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से अरब सागर में कथित तौर पर छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत होने की आशंका है।
MAR 20, 2024 16:48 IST

दिल्ली में राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 'एसयूवी' में सवार होकर राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दो नाबालिगों को पकड़ लिया।
MAR 20, 2024 16:07 IST

बदायूं डबल मर्डर से पहले आरोपियों ने किए ये काम, पढ़ें पूरी डिटेल्स

बदायूं डबल मर्डर से पहले आरोपियों ने किए ये काम, पढ़ें पूरी डिटेल्स
MAR 20, 2024 15:20 IST

Badaun Double Murder: साजिद की दादी ने जावेद को बताया बेगुनाह

MAR 20, 2024 15:14 IST

बदायूं हत्याकांड में साजिद की पत्नी सना ने पति को लेकर कही ये बात

MAR 20, 2024 14:39 IST

बदायूं डबल मर्डर केस में आरोपी की मां ने एनकाउंटर को ठहराया सही

बदायूं डबल मर्डर केस में आरोपी के एनकाउंटर को लेकर उसकी मां का बयान सामने आया है। आरोपी की मां ने एनकाउंटर को सही ठहराया है और कहा है कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस हत्या के पीछे की वजह नहीं पता है।
MAR 20, 2024 11:01 IST

बदायूं मर्डर केस पर बड़ा खुलासा, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

बदायूं मर्डर केस पर बड़ा खुलासा, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
MAR 20, 2024 10:58 IST

पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, कई जगह बारिश

पूर्वांचल में वाराणसी समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। - सुबह से बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। बारिश की वजह तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ओलावृष्टि और बारिश से गेंहू समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है।
MAR 20, 2024 09:55 IST

झुंझुनूं में बुजुर्ग दंपत्ति की चाकू मारकर हत्या

झुंझुनू में रास्ते के विवाद के चलते बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या हो गई। मृतक रावतराम और घोटी देवी अपने बेटों के साथ जयपुर में रहते हैं। रविवार को वे आनंदपुर गांव में अपना मकान और खेत संभालने आए थे। तभी पड़ोसी परमेंद्र और प्रवीण ने उनके घर में घुसकर चाकूओं से उनपर वार किया। जिससे उनकी मौत हो गई।
MAR 20, 2024 09:47 IST

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद घटनास्थल का दृश्य

MAR 20, 2024 08:26 IST

बदायूं में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बदायूं में दो मासूमों की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है। साथ ही इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला गया है।
MAR 20, 2024 08:22 IST

यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं संग होगी बारिश

यूपी में आज और कल कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी, संतरविदास नगर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर और गाजीपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
MAR 20, 2024 07:07 IST

लखनऊ में नशे की हालत में दीवान और सिपाही भिड़े

लखनऊ में नश की हालत में पुलिस चौकी के अंदर दीवान और सिपाही भिड़ गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नशे की हालत में बहत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों को संस्पेंड कर दिया गया है।
MAR 20, 2024 05:51 IST

यूपी में 31 दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर रोक

यूपी में आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा के नाम पर बेची जा रही 31 औषधियों व दवाओं के उत्पाद और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनकी जांच करने के लिए राजकीय विश्लेषण आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधिक परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था। जहां कई औषधियां और दवाएं मिलावटी और नकली पाईं गईं है। तत्काल प्रभाव से इन्हें प्रतिबंधित किया गया है।
MAR 20, 2024 05:51 IST

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद शहर में तनाव

बदायूं में मंगलवार रात करीब 8 बजे ठेकेदार के दो बेटों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। यह घटना बाबा कॉलोनी में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात को अंजाम देने वाले लोग दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया है, वहीं अन्य दो आरोपी फरार हैं। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है।
MAR 20, 2024 05:50 IST

दिल्ली शराब नीति घोटाले की सुनवाई कर रहे जज का तबादला

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीष एमके नागपाल का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह न्यायाधीश कावेरी बावेजा लेंगी। वहीं एमके नागपाल जिला न्यायाधीश (वाणिज्यिक न्यायालय)-13, सेंट्रल, तीस हजारी कोर्ट में कार्यभार संभालने वाले हैं। वे शुरू से ही आबकारी नीति मामले की सुनवाई कर रहे हैं।
MAR 20, 2024 05:50 IST

बिहार का बेगूसराय बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

स्विस संगठन आईक्यू एयर की ओर से विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 जारी की गई है। जिसमें बेगूसराय 118.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की औसत पीएम 2.5 सांद्रता के साथ सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ है। वर्तमान में यहां का एक्यूआई 400 पार चला गया है।