LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 13 अप्रैल 2024 Highlights: रामनवमी में 20 घंटे खुलेगा राम मंदिर, अतीक अहमद के सफाईकर्मी के नाम 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Varsha KushwahaUpdated Apr 13, 2024, 20:56 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार, 13 अप्रैल 2024 Highlights: रामनवमी में 20 घंटे खुलेगा राम मंदिर, अतीक अहमद के सफाईकर्मी के नाम 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

शहरों के मुख्य समाचार, 13 अप्रैल 2024 Highlights: रामनवमी में 20 घंटे खुलेगा राम मंदिर, अतीक अहमद के सफाईकर्मी के नाम 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 13 अप्रैल 2024 Highlights: अतीक अहमद के सफाईकर्मी के नाम 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। रांची में मांडा फसल उत्सव की शुरुआत हो गई है, इस उत्सव में एक सप्ताह के उपवास का पालन करने और अंत में चलने और आग पर लटकाए जाने के बहुत कठोर अनुष्ठान होते हैं। गोवा में साढ़े पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनिका गांव में एक बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया, उसे बचाने का अभियान शुरू है। इनके अलावा शहरों की खबरें इस प्रकार है:

APR 13, 2024 20:31 IST

मेरठ में आठ घंटे की मशक्क़त के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

मेरठ के कसेरूखेड़ा में एक घर में शनिवार सुबह के समय घुसा तेंदुआ शाम को साढ़े छह बजे क़रीब आठ घंटे के प्रयास के बाद काबू में आ पाया।
APR 13, 2024 20:08 IST

दिल्ली में बारिश के कारण 22 फ्लाइट डायवर्ट

दिल्ली में शनिवार को बारिश होने की वजह से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन इसका असर विमानों पर भी पड़ा। खराब मौसम की वजह से 22 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया।
APR 13, 2024 19:14 IST

भदोही में लापता छात्रा का शव बरामद

भदोही जिले के गोपीगंज थाना इलाके में दो दिनों से लापता 11वीं की छात्रा का शव शनिवार को पुलिस ने बरामद किया है।
APR 13, 2024 18:54 IST

सोनीपत में चार दिन से लापता युवक का शव बंद फैक्टरी में मिला

सोनीपत के मुरथल गांव से नौ अप्रैल को लापता हुए युवक का शव पास में ही बंद पड़ी फैक्टरी से क्षत-विक्षत हालत में मिला है।
APR 13, 2024 18:17 IST

हिमाचल के किन्नौर में परिवार के तीन सदस्यों को गोली मारने वाला गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में व्यक्तिगत विवाद के चलते अपने परिवार की तीन महिलाओं पर कथित रूप से गोलियां चलाने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
APR 13, 2024 17:53 IST

यूपी में गंगा स्नान के समय 4 बच्चों की डूबकर मौत

उत्तर प्रदेश के शुक्लागंज में गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। जिसमें से पांच की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है।
APR 13, 2024 17:47 IST

लखीमपुर खीरी में व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत, जांच के आदेश

लखीमपुर खीरी जिले के मितौली पुलिस क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार शाम को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक व्यक्ति को एक मामले में पूछताछ के लिए मितौली पुलिस थाना बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि आशा राम (50) को छह वर्षीय लड़की की हत्या के मामले में पूछताछ के लिये शुक्रवार को पुलिस थाना बुलाया गया था। शुक्रवार देर शाम उसने तेज पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
APR 13, 2024 17:03 IST

देवरिया में एक ट्रक और एसयूवी की टक्कर

यूपी के देवरिया में एक खड़े ट्रक से एसयूवी की टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
APR 13, 2024 16:04 IST

कोलकाता के दमदम इलाके में लगी भीषण आग

कोलकाता में दमदम इलाके के मेला बगान में शनिवार सुबह भयंकर आग लग गई। जिसमें कई झुग्गियां जलकर नष्ट हो गयीं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बनी इन झुग्गियों से धुंआ और लपटें उठती नजर आयीं तथा आग बुझाने के लिए कम से कम आठ दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।
APR 13, 2024 15:00 IST

नवी मुंबई में पांच साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न

नवी मुंबई में पांच साल की एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
APR 13, 2024 14:30 IST

हरियाणा में लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने की आत्महत्या

हरियाणा के बहादुरगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवा जोड़े ने शनिवार को अपने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों यूट्यूबर थे और पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
APR 13, 2024 13:38 IST

बैसाखी पर पंजाब-हरियाणा के गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु

बैसाखी के पर्व पर पंजाब और हरियाणा के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रार्थना करने के लिए आई। इस पर्व के मौके पर स्वर्ण मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसजीपीसी ने कर्मचारियों को तैनात किया है।
APR 13, 2024 12:51 IST

रामनवमी में 20 घंटे खुलेगा राम मंदिर, पढ़ें पूरी खबर

रामनवमी में 20 घंटे खुलेगा राम मंदिर, पढ़ें पूरी खबर
APR 13, 2024 11:41 IST

राजस्थान के कोटा में भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

राजस्थान के कोटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मनोज सुमन को सुबह दो पत्र मिले, जिसमें से एक उनके घर के दरवाजे पर चिपका हुआ था जबकि दूसरा पत्र उनके दरवाजे पर पड़ा हुआ था।
APR 13, 2024 10:44 IST

जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। साल 1919 में आज ही के दिन अंग्रेजी सेना द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
APR 13, 2024 10:40 IST

अतीक अहमद के सफाईकर्मी के नाम 8 करोड़ की संपत्ति, पढ़ें पूरी खबर

अतीक अहमद के सफाईकर्मी के नाम 8 करोड़ की संपत्ति, पढ़ें पूरी खबर
APR 13, 2024 09:43 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नोएडा में जनसभा को करेंगे संबोधित

नोएडा सेक्टर नोएडा सेक्टर 33 ए के शिवालिक पार्क केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डॉ, महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगेगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंजमाम किए हैं। 800 पुलिसकर्मी, 70 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 80 महिला पुलिसकर्मी, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन की सहायता से पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी।
APR 13, 2024 09:00 IST

Delhi: बैसाखी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में की अरदास

APR 13, 2024 08:59 IST

Ayodhya: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

APR 13, 2024 07:09 IST

Gwalior: अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन लोगों को मारी टक्कर, 5 लोग घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के माधव गंज में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने तीन दो पहिया वाहनों सहित करीब आधा दर्जन लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए वहां से भाग निकला। इस घटना में एक परिवार के 5 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।