LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 10 मई 2024 Highlights: दिल्ली के RML में सीबीआई का छापा, चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर निर्माण का रास्ता साफ

Pooja KumariUpdated May 10, 2024, 20:47 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार, 10 मई 2024 Highlights: दिल्ली के RML में सीबीआई का छापा, चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर निर्माण का रास्ता साफ

शहरों के मुख्य समाचार, 10 मई 2024 Highlights: दिल्ली के RML में सीबीआई का छापा, चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर निर्माण का रास्ता साफ

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 10 मई 2024 Highlights: आज केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने वाले है। इसके साथ ही आज चारधाम की यात्रा का श्रीगणेश भी हो जाएगा, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर बनाना का रास्ता साफ हो गया। पर्यावरण मंत्रालय ने लंबी जांच के बाद इसे बनाने की अनुमति दे दी है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAY 10, 2024 20:47 IST

नोएडा में टला बड़ा हादसा, निर्माण कार्य के दौरान टेढ़ी हुई क्रेन

नोएडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नोएडा सेक्टर 133 में एक मॉल के निर्माण कार्य स्थल पर एक क्रेन अचानक टेढ़ी हो गई और क्रेन के कुछ पार्ट्स आस-पास के घरों के दीवारों से टकरा गए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
MAY 10, 2024 20:20 IST

जयपुर में प्लाज्मा चोरी मामले में रक्त बैंक प्रभारी को हटाया

राज्य सरकार ने जयपुर के जेके लोन अस्पताल में प्लाज्मा चोरी प्रकरण में रक्त बैंक के प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।
MAY 10, 2024 19:34 IST

हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन देकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘अल्पमत’ सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
MAY 10, 2024 18:29 IST

एमपी में दत्तक पुत्र ने मां की हत्या कर शव को दफनाया

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने सावधि जमा (एफडी) के 30 लाख रुपये हड़पने के लिए कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी और शव को अपने घर के नहाने के कक्ष में दफना दिया।
MAY 10, 2024 17:23 IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था।
MAY 10, 2024 16:55 IST

केरल अदालत ने एक महिला की हत्या में मामले में युवक को दोषी ठहराया

केरल की अदालत ने एक 21 वर्षीय महिला फार्मासिस्ट की अक्टूबर 2022 में हत्या कर की दी। इस मामले में आरोपी श्यामजीत को विष्णुप्रिया की हत्या का दोषी पाया। हत्या के 2 साल बाद परिवार को लोगों को इंसाफ मिला है।
MAY 10, 2024 16:51 IST

नादिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया

MAY 10, 2024 14:48 IST

West Bengal: डायमंड हार्बर सीट से तृणमूल उम्मीदवार ने नामांकन किया

MAY 10, 2024 14:03 IST

दिल्ली के RML में सीबीआई का छापा

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में रिश्वत कांड का खुलासा हुआ। इस मामले में अस्पताल संकाय पकड़ा गया है। इस बीच तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को मामले की पूरी जांच करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
MAY 10, 2024 13:38 IST

UP: देवरिया में एक शख्स ने सिलबट्टे से मारकर पत्नी और बेटी की हत्या की

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मईल इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 12 साल की बेटी की सिलबट्टे से मारकर हत्या की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था। इसकी वजह से पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। इससे गुस्साए पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।
MAY 10, 2024 13:02 IST

ED आज केजरीवाल और कविता के खिलाफ जारी कर सकता है आरोप पत्र

ईडी आज दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीएम केजरीवाल और कविता के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर सतची है। बता दें कि मामले में शामिल कविता तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी है।
MAY 10, 2024 12:14 IST

कोच्ची में दो बसों के बीच दोपहिया वाहन फसंने से दो लोगों की मौत

कोच्ची में पालारिवट्टम के पास शुक्रवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों के बीच दोपहिया वाहन के फंस जाने से, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जब दोपहिया वाहन बस के पीछे था तभी पीछे से आई एक अन्य बस ने मोटरसाइकिल और उसके आगे वाली बस में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और बस बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया।
MAY 10, 2024 11:41 IST

Bengaluru: भारी बारिश से विमान सेवाएं बाधित

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रात भर हुई बारिश के कारण बेंगलुरु में विमान सेवाएं बाधित हुई है। इसके अलावा कई विमानों की उड़ानों के मार्गों को परिवर्तित किया गया है।
MAY 10, 2024 11:39 IST

Gorakhpur: गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने नामांकन किया दाखिल

MAY 10, 2024 10:09 IST

परी चौक का बदलेगा डिजाइन

ग्रेटर नोएडा के परी चौक को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए इसका डिजाइन बदला जा रहा है। इसके तहत उन सड़कों को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है, जो सबसे अधिक व्यस्त रहती हैं। इसके लिए अगले महीने के अंत में अंतिम रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है।
MAY 10, 2024 10:08 IST

राजस्थान में आरयूएचएस के कुलपति भंडारी ने दिया इस्तीफा

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने डॉ. भंडारी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि भंडारी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल एवं कुलाधिपति मिश्र से मुलाकात कर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा। मिश्र ने इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। वहीं कुलपति का कार्यभार डॉ. धनंजय अग्रवाल को सौंपा गया है।
MAY 10, 2024 10:04 IST

मध्य प्रदेश में बैतूल में 4 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

MAY 10, 2024 09:06 IST

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

MAY 10, 2024 08:12 IST

दिल्ली में आज बारिश के आसार

दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। पढ़ें मौसम की पूरी अपडेट
MAY 10, 2024 08:09 IST

गाजियाबाद में विनय त्यागी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

गाजियाबाद में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की मौत का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। इस दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। वहीं एक पुलिस उप निरीक्षक भी मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल है। आरोपी ने 3 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर विनय त्यागी के साथ लूटपाट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के पास से लूट वाला मोबाइल बरामद हुआ है।