LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 08 जून 2024 Highlights: पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया, दामोह स्टेशन पर बच्चे की हत्या
शहरों के मुख्य समाचार, 08 जून 2024 Highlights: पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया, दामोह स्टेशन पर बच्चे की हत्या
JUN 08, 2024 20:19 IST
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रेस्तरां में लगी आग
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके के एक रेस्तरां में शनिवार शाम को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
JUN 08, 2024 19:57 IST
गुरुग्राम में स्कूटी से जा रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली
गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कूटी से जा रही युवती को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
JUN 08, 2024 19:15 IST
पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया
महाराष्ट्र के सातारा जिले में प्रशासन ने शनिवार को महाबलेश्वर में उस रिसॉर्ट में अवैध निर्माण को ढहा दिया, जिसका स्वामित्व पुणे पोर्श दुर्घटना में कथित रूप से शामिल किशोर के परिवार के पास है।
JUN 08, 2024 19:14 IST
महाराष्ट्र: पुलिस अधिकारी पर महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक मामले में मदद करने के बहाने एक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने को लेकर एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
JUN 08, 2024 16:11 IST
सुलतानपुर में छज्जा गिरने से वृद्धा समेत दो की मौत, दो घायल
) उत्तर प्रदेश के कोतवाली नगर के विवेकनगर घसियारी मंडी मोहल्ले में मकान का छज्जा गिरने से पास में बैठी एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
JUN 08, 2024 14:26 IST
कोच्चि में आग में जिंदा जलकर परिवार के 4 लोगों की मौत, पढ़ें कैसे हुआ हादसा
कोच्चि में आग में जिंदा जलकर परिवार के 4 लोगों की मौत, पढ़ें कैसे हुआ हादसा
JUN 08, 2024 12:31 IST
सड़क हादसे में सेना के एक जवान समेत दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से सेना के एक जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हल्दी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित बेलहरी ढाले पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे हुई।
JUN 08, 2024 11:38 IST
जिरीबाम जिले में 200 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया
णिपुर के जिरीबाम जिले में कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या को लेकर भड़की हिंसा के बाद मेइती समुदाय के 200 से अधिक लोगों को नए राहत शिविरों में भेजा गया है।
JUN 08, 2024 11:10 IST
JUN 08, 2024 10:20 IST
JUN 08, 2024 09:32 IST
Delhi: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत
दिल्ली के नरेला में इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है पाइपलाइन में गैस के रिसाव के कारण आग लगी थी। आग लगने की वजह से कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।
JUN 08, 2024 08:15 IST
JUN 08, 2024 08:05 IST
Thane: एक्सप्रेस ट्रेन में दो साल की बच्ची के मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे में दो साल की एक बच्ची शिरडी साईं नगर एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिस पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया की ट्रेन के यात्रियों ने बच्ची के माता-पिता की तलाश की। लेकिन कुछ पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
JUN 08, 2024 07:47 IST
JUN 08, 2024 06:27 IST
JUN 08, 2024 05:36 IST
JUN 08, 2024 05:53 IST
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। अहमदनगर, मुंबई, अमरावती, नासिक, नवी मुंबई, पालघर सहित अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है।
JUN 08, 2024 05:35 IST
JUN 08, 2024 05:35 IST
Delhi: नाबालिग से साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की कैद
दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2017 में नाबालिग के साथ जबरन शादी और दुष्कर्म करने के मामले में 49-वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दोषी द्वारा जबरन विवाह और दुष्कर्म के कारण पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा, लेकिन अदालत ने यह भी पाया कि दोषी की दो नाबालिग बेटियां भी हैं, जो अब 13 और 17 साल की हैं। ये बेटियां उसे पहली शादी से हैं। अदालत ने कहा कि नाबालिग बेटियों का अपने पिता के साथ रहना भी जरूरी है, भले ही तुरंत ऐसा न हो, लेकिन शायद कुछ समय बाद यह जरूरी होगा।
JUN 08, 2024 05:35 IST
Nagpur: जिला अदालत में हत्या के आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया
महाराष्ट्र के नागपुर जिले की अदालत में में एक हत्या के आरोपी ने शुक्रवार को कीटनाशक पीकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हत्या के एक मामले में यशोधरा नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को शुक्रवार को सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था, लेकिन केंद्रीय कारागार वापस ले जाते समय आरोपी के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पता चला है कि उसने कीटनाशक पी लिया था।
