शहर

यूपी में सुबह-शाम हल्की ठंड से मौसम सुहावना, कंबल-रजाई से अभी भी दूर लोग, जानें कब पड़ेगी जोरदार सर्दी

आज का मौसम यूपी, 9 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन दोपहर में अभी भी ठंड का आगमन नहीं हुआ है। फिलहाल कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश का मौसम कई दिनों से शुष्क बना हुआ है। ऐसा ही मौसम आज भी रहने वाला है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में सुबह शाम में हल्की ठंड के साथ ही अब कोहरे का भी आगमन हो गया है। कई इलाकों में शुक्रवार को हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि अभी भी दिन में गर्मी का मौसम बना हुआ है। नवंबर का महीना शुरू होने के बाद भी लोगों ने अब तक रजाई कंबल नहीं निकाले हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। आज के मौसम की बात करें तो यूपी में शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिन यहां के तापमान में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं है। नवंबर के आखिरी सप्ताह से प्रदेशभर में कोहरा बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कल यानी रविवार को पूर्वी हिस्से में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछले से मध्मय कोहरा छाने की संभावना हैं। पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र में भी सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। रविवार को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 12 नवंबर तक यूपी में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 13 और 14 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यूपी में कहां कितना तापमान रहा

यूपी में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान मेरठ में 29.7 डिग्री, मुरादाबाद में 29.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 28.5 डिग्री, नजीबाबाद में 28.5 डिग्री और बुलंदशहर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 16.7 डिग्री रहा। इसके अलावा अयोध्या में 17 डिग्री, नजीबाबाद में 17.5 डिग्री, चुर्क में 17 डिग्री, कानपुर शहर में 18 डिग्री और गाजीपुर में भी 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी