LIVE

दिल्ली-यूपी में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं ने गिराया तापमान; यहां देखें वेदर अपडेट्स

Varsha KushwahaUpdated Mar 30, 2025, 19:40 IST
Follow on Google News
दिल्ली-यूपी में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं ने गिराया तापमान; यहां देखें वेदर अपडेट्स

दिल्ली-यूपी में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं ने गिराया तापमान; यहां देखें वेदर अपडेट्स

उत्तर भारत में मौसम फिर बदलने लगा है। ऊंचाई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचे हिस्सों में आज भी बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ होने वाली है। इस दौरान कई लू की स्थिति बनी रहेगी।

MAR 30, 2025 17:06 IST

दक्षिण भारत के इन राज्यों कल बारिश के आसार

दक्षिण भारत के कई राज्यों में सोमवार को बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के अनुसार कल चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल के तिरुवनंतपुरम में भी हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
MAR 30, 2025 14:44 IST

आगरा का तापमान

आज आगरा में मौसम साफ बना हुआ है। शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 7 दिनों तक आगरा का मौसम साफ बना रहेगा। धूप खिली रहेगी और तापमान में वृद्धि होगी।
MAR 30, 2025 13:27 IST

राजस्थान में चलेंगी धूल भरी हवाएं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में आज धूल भरी हवाएं चलेंगी वहीं पूर्वी इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान लू की स्थिति भी बन सकती है।
MAR 30, 2025 13:24 IST

16 डिग्री पहुंचा दिल्ली का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया है। बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान की तुलना में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
MAR 30, 2025 10:06 IST

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का दौर अभी भी जारी है।
MAR 30, 2025 07:12 IST

एमपी में हल्की बारिश की संभावना



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्वी हिस्से में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके मौसम सुहावना बना रहेगा।
MAR 30, 2025 07:12 IST

कश्मीर में मौसम का हाल



पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे कड़ाके की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी 30 मार्च को भी कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है।


MAR 30, 2025 07:12 IST

यूपी में मौसम



उत्तर प्रदेश में अवध और पूर्वांचल क्षेत्र में ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली। तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान पर असर देखने को मिला और लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। लेकिन अप्रैल की शुरुआत यूपी में भीषण गर्मी के साथ होने वाली है। इस बार अप्रैल की शुरुआती दिनों में ही यूपी के कई इलाकों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है।


MAR 30, 2025 07:11 IST

नोएडा-गाजियाबाद में मौसम का हाल



दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह के समय देर रात में यहां ठंडक का एहसास हो रहा है। तेज हवाओं के कारण दिन में भी गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। इस दौरान शहर में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


MAR 30, 2025 07:11 IST

दिल्ली में हवाओं से बढ़ी ठंडक




दिल्ली में तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है। सुबह के समय ठंडक का एहसास किया जा रहा है। तेज हवाओं के कारण शहर के तापमान में गिरावट देखी गई है। बादलों की आवाजाही में दिल्ली का मौसम आज भी तेज हवाओं के कारण सुहावना रहने वाला है।