दिल्ली-एनसीआर में भारी बरसात, IMD ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी; राजस्थान में भारी बारिश ने मचाई तबाही
मानसून का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं मानसूनी बारिश से लोगों को उमस से राहत मिल रही है तो वहीं कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां बारिश की कमी के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है।
दिल्ली-एनसीआर में भारी बरसात, IMD ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी; राजस्थान में भारी बारिश ने मचाई तबाही
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आ सकती है और बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे से 11.30 बजे के बीच सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 56.2 मिमी बारिश दर्ज की जबकि लोधी रोड में 34.8 मिमी और आया नगर में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: भीलवाड़ा में भारी बारिश
शहर के नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में पानी घरों और दुकानों तक घुस गया है। भीलवाड़ा के अग्रवाल भवन विद्यापीठ स्कूल में भी पानी भर गया, हालांकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बारिश का पानी ठीक से निकलने की व्यवस्था नहीं होने से आमजन को भारी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले इलाकों में न जाएं और सतर्कता बरतें।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पूरी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आगामी दिनों में बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद के कई हिस्सों में अभी भी बरस रहे मेघ
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: नोएडा में बारिश
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: चमोली के नैलचोली क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बर्बाद हुई किसानों की फसल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: अलकनंदा नदी का पानी बद्रीनाथ हाईवे पर आया
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज का मौसम
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग के नाउकास्ट के अनुसार, सहारनपुर, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती और बलरामपुर में हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलेंगी। बारिश और हवाओं से यहां मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में झमाझम बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश के इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सोलन और शिमला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, मुंगेर, बांका, जुमई, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
