शहर

आज का मौसम 28 December 2025: दिल्ली-NCR से बिहार तक ठंड का कहर, पहाड़ों में बर्फबारी; कोहरा-शीतलहर के बीच आया IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 28 December 2025, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में घना कोहरा, शीतलहर और बढ़ता प्रदूषण मिलकर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद कम है और नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।

Image

उत्तर भारत में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

Photo : Times Now Digital

Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में ठंड, घना कोहरा और प्रदूषण मिलकर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम बनी हुई है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं जताई है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम (Delhi NCR Weather Today)

दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। 28 दिसंबर को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7–9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20–22 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी 400 से 800 मीटर तक सिमट गई।

CPCB के मुताबिक दिल्ली का AQI 300 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। कई इलाकों में PM2.5 का स्तर बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें और 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चलीं। IMD ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ होने की संभावना जताई है।

यूपी में मौसम का हाल (UP Weather Today)

उत्तर प्रदेश में शीत दिवस और घना कोहरा लगातार बना हुआ है। पूर्वी, पश्चिमी और अवध क्षेत्र के 52 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा समेत कई शहरों में विजिबिलिटी बेहद कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है। अगले दो दिनों में दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Bihar Weather Today)

बिहार में ठंड और कोहरे की मार सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 2 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। गया में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और दृश्यता सिर्फ 50 मीटर दर्ज की गई। पटना समेत कई शहरों में दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम (Punjab Haryana Weather Update)

पंजाब और हरियाणा में ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। अमृतसर, चंडीगढ़, हिसार और नारनौल जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। IMD ने दोनों राज्यों में शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का मौसम

पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर, गुलमर्ग और शिमला में ताजा बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। हालांकि बर्फबारी से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का खतरा भी बना हुआ है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article