केरल में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर के मौसम में सुधार; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
देशभर में जारी बारिश का सिलसिला अब कई राज्यों में कहर बनकर बरस रहा है। बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे कई प्रमुख सड़कें भी बंद हो गई हैं। वहीं यूपी, बिहार, असम जैसे राज्यों में नदियां उफान पर हैं और कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार बारिश के कारण राजस्थान और पंजाब में भी कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। दिल्ली में भी यमुना खतरे के निशान को पार गई है और प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
केरल में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर के मौसम में सुधार; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दक्षिण में भारी बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर में अलर्ट घटा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: प्रयागराज में रौद्र रूप में गंगा-यमुना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में जारी बारिश का दौर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुरदासपुर में केरल इंटरनेशनल स्कूल में फंसे 30 से ज्यादा मजदूर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: भारी बारिश से प्रभावित इलाकों से अब तक 792 लोगों का रेस्क्यू
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में गुरुवार को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में बीते दिन कई हिस्सों में हुई बारिश
दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने ओडिशा में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे तक कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के 28 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। निम्न दबाव के प्रभाव के कारण राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में बारिश से जनजीवन पर बुरा प्रभाव
ओडिशा में लगातार जारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिससे दक्षिणी जिले कोरापुट, मलकानगिरी और नवरंगपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं उत्तरी ओडिशा में भी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 100 से अधिक गांव अभी भी जलमग्न हैं।
