LIVE

कहीं होगी झमाझम बारिश, कहीं हीटवेव करेगी परेशान, इन शहरों में रात में भी गर्मी करेगी बेहाल

आज का मौसम 23 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में अभी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान उत्तर, पश्चिमी और मध्य भारत के हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja KumariUpdated Apr 23, 2025, 19:21 IST
Follow on Google News
कहीं होगी झमाझम बारिश, कहीं हीटवेव करेगी परेशान, इन शहरों में रात में भी गर्मी करेगी बेहाल

कहीं होगी झमाझम बारिश, कहीं हीटवेव करेगी परेशान, इन शहरों में रात में भी गर्मी करेगी बेहाल

आज का मौसम 23 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: मौसम विभाग के अनुसार आज गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गर्म रात्रि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कोंकण, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और झारखंड में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। इसके लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं यूपी, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसड़ और विदर्भ क्षेत्र में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ों और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

APR 23, 2025 18:42 IST

दिल्ली में रात का तापमान

दिल्ली में आज रात का तापमान 34°C और हवा की गति 15km/h है।
APR 23, 2025 17:17 IST

बिहार में शाम का तापमान

बिहार में आज शाम का तापमान 44°C तक पहुंच जाएगा।
APR 23, 2025 16:23 IST

दिल्ली में शाम का तापमान

दिल्ली में आज शाम का तापमान 41°C तक पहुंच जाएगा। दिल्ली में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 18km/h रहने की संभावना है।

APR 23, 2025 15:05 IST

यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट

यूपी के प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, संत रविदास नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, ऊनाव, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी और महोबा में आज मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।
APR 23, 2025 13:53 IST

गुरुग्राम का तापमान

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री है। बढ़ते तापमान को देखते हुए आने वाले दिनों में शहर का तापमान 40 तक पहुंच सकता है और यहां हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
APR 23, 2025 12:31 IST

दिल्ली में तीन दिन के लिए जारी हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 24, 25 और 26 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ हीटवेव की मार भी झेलनी पड़ेगी।
APR 23, 2025 11:09 IST

दिल्ली के रिज में रहा सबसे अधिक तापमान

APR 23, 2025 11:07 IST

झारखंड में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

झारखंड में आज कई जगहों पर आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची, जमशेदपुर और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम 21 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
APR 23, 2025 09:01 IST

राजस्थान के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में प्रचंड गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, बारां और चित्तौड़गढ़ के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही तेज हवाओं के चलने से तापमान में मामूली राहत भी मिल सकती है।
APR 23, 2025 07:19 IST

आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार एनसीएपी, यनम, एससीएपी और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बुधवार तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। विभाग ने गुरुवार के लिए भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि गुरुवार शाम से राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण दाब क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम बिहार से छत्तीसगढ़, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।
APR 23, 2025 07:18 IST

छत्तीसगढ़ में लू चलने का अलर्ट


मौसम विज्ञान केंद्र (रायपुर) ने मंगलवार को अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। केंद्र ने कहा है, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लू चली है। अगले पांच दिनों तक बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।’’ मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
APR 23, 2025 07:18 IST

बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार में उच्च तापमान की चेतावनी दी है और 25 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन से चार दिनों में कई जिलों में लू चलने की आशंका है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण आईएमडी ने कई जिलों के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है।
APR 23, 2025 07:18 IST

गया में रहा सबसे अधिक तापमान


बिहार में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान गया में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया के अलावा मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज करने वाले स्थानों में डेहरी और बक्सर (प्रत्येक 42.6 डिग्री सेल्सियस), औरंगाबाद (41.9 डिग्री सेल्सियस), गोपालगंज (41.2 डिग्री सेल्सियस), शिवहर और रोहतास (41 डिग्री सेल्सियस प्रत्येक) शामिल हैं।
APR 23, 2025 07:18 IST

दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम


दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ ​​रहने के आसार हैं। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।