LIVE

कहीं पर चलेंगी तेज हवाएं-कहीं होगी बारिश, इन जगहों पर तेजी से पैर पसार रही गर्मी, लू का भी अलर्ट

Pooja KumariUpdated Mar 19, 2025, 17:36 IST
कहीं पर चलेंगी तेज हवाएं-कहीं होगी बारिश, इन जगहों पर तेजी से पैर पसार रही गर्मी, लू का भी अलर्ट

कहीं पर चलेंगी तेज हवाएं-कहीं होगी बारिश, इन जगहों पर तेजी से पैर पसार रही गर्मी, लू का भी अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। साथ ही तापमान भी तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देश में सबसे गर्म शहर ओडिशा का बौध रहा। यहां लू जैसे हालात दर्ज किए गए। बौध में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार रहेगा:

MAR 19, 2025 15:19 IST

इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

MAR 19, 2025 15:19 IST

राजस्थान में आज शुष्क रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम शुष्क दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान 10.3 डिग्री दौसा का रहा।
MAR 19, 2025 13:07 IST

दिल्ली में आज सुबह 14.2 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत रहा। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
MAR 19, 2025 10:17 IST

बिहार में भी आज चलेंगी तेज हवाएं

बिहार में 19 मार्च को तेज सतही हवाएं चलने की संभावनी है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रहने के आसार हैं। इस दौरान नाविकों और नाव से यात्रा करने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
MAR 19, 2025 08:51 IST

यूपी में चलेंगी तेज सतही हवाएं

उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इस अवधि में किसी प्रकार का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
MAR 19, 2025 07:41 IST

राजस्थान में 21 मार्च से शुष्क रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 21 मार्च से अधिकतर भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ सकती है।राज्य में मंगलवार को अधिकतम तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MAR 19, 2025 06:54 IST

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम


एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को राज्य के उत्तरी भागों में एक बार पुनः बादल छाए रहने एवं मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है एवं तेज हवाएं चल सकती हैं।
MAR 19, 2025 06:54 IST

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार शाम से पिछले 24 घंटों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पंडोह में 3.5 मिमी और चंबा तथा डलहौजी में हल्की बारिश हुई जबकि कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
MAR 19, 2025 06:54 IST

हिमाचल के इन इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी


हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने चंबा (2,850 मीटर से अधिक) और लाहौल एवं स्पीति (2,900 मीटर से अधिक) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (असुरक्षित स्थिति) जारी किया है। इसने कुल्लू और किन्नौर (दोनों 2,900 मीटर से ऊपर) के लिए ‘येलो अलर्ट’ (आंशिक रूप से असुरक्षित स्थिति) और शिमला जिले के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया गया है।
MAR 19, 2025 06:53 IST

ओडिशा के कई जिलों में 40 पार डिग्री पारा


मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को ‍ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां अंगुल में 40.7, टिटलागढ़ में 40.5 और मलकानगिरी में 40.2 तापमान रहा। उसने बताया कि राज्य के झारसुगुडा, बोलांगीर, संबलपुर, सोनपुर, तालचेर, भवानीपटना, हीराकुंड, सुंदरगढ़ और खुर्दा में अधिकतम तापमान 39 और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.7 और 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
MAR 19, 2025 06:53 IST

देश में सबसे गर्म शहर रहा औडिशा का बौध


ओडिशा का बौध शहर सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा का बरगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा। बौध में लू जैसे हालात रहे, जहां शनिवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।