Aaj ka Mausam 16 January 2026 LIVE: दिल्ली से कश्मीर तक ठंड का सितम, हरियाणा में जीरो डिग्री के पास तापमान, इन राज्यों में बारिश के आसार
Aaj ka Mausam 16 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी कई राज्यों में जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम गलाने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण सर्दी से राहत बनी हुई है। आज सुबह भी कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा के हिसार में तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में यहां और पारा लुढ़क सकता है।
Aaj ka Mausam 16 January 2026 LIVE: दिल्ली से कश्मीर तक ठंड का सितम, हरियाणा में जीरो डिग्री के पास तापमान, इन राज्यों में बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में जल्द करवट बदलेगा मौसम
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17-18 जनवरी को राजस्थान के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने और शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान है। वहीं, एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 से 24 जनवरी के दौरान सक्रिय हो सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप
राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी है, जहां बीते 24 घंटे में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में बठिंडा रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में गुरुवार को सबसे ठंडा शहर बठिंडा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में यह 5.3 डिग्री, लुधियाना में 5.2 डिग्री, पटियाला में 5.1 डिग्री, होशियारपुर में 4.4 डिग्री और फरीदकोट में 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिसार में 0.2 डिग्री पहुंचा तापमान
हरियाणा के कुछ स्थानों पर गुरुवार को पारा गिरकर हिमांक बिंदु के स्तर तक पहुंच गया, जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार हिसार यहां का सबसे ठंडा स्थान रहा और जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा के इस शहर में पारा अभी और गिर सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह
दिल्ली में गुरुवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
