मुंबई में गिरा न्यूनतम तापमान, दिल्ली में सुबह की ठंड बरकरार; जानें UP-बिहार सहित आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Aaj ka Mausam 12 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर भारत में मानसून की विदाई के बाद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है, जिससे गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। आज उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी उत्तरी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में संभावित बर्फबारी के चलते ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
मुंबई में गिरा न्यूनतम तापमान, दिल्ली में सुबह की ठंड बरकरार; जानें UP-बिहार सहित आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
