LIVE
देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश या धूप तो कहीं तेज ठंड, जानें अपने शहर का वेदर
देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश या धूप तो कहीं तेज ठंड, जानें अपने शहर का वेदर
NOV 10, 2024 18:27 IST
राजस्थान में अजब-गजब मौसम की चाल
राजस्थान में सुबह-शाम में हल्की ठंड हो रही है। लेकिन दिन के समय धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी का भी अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार, रिकॉर्ड तोड़ बारिश की तरह ही इस बार सर्दी भी रिकॉर्ड तोड़ पड़ने वाली है।
NOV 10, 2024 16:30 IST
यूपी में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में सुबह-शाम की ठंड का दौर जारी है। यहां 15 नवंबर से तापमान और गिरेगा और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 10, 2024 15:01 IST
कोलकाता में मिलाजुला मौसम दिखा
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को मिलाजुला मौसम रहा। कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 10, 2024 14:11 IST
मध्य प्रदेश में एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में नवंबर के आखिरी हफ्ते में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, ठंड के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा है। आईएमडी ने बताया है कि 15 नवंबर के बाद एमपी का मौसम बदलेगा।
NOV 10, 2024 11:07 IST
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में रविवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बारिश होने के आसार नहीं है।
NOV 10, 2024 09:12 IST
दिल्ली में कब से पड़ेगी सर्दी?
दिल्ली एनसीआर में मौसम स्थिर बना हुआ है। लोगों को सर्दी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी ठंड पड़ने के आसार बहुत कम है। हालांकि, आईएमडी ने ताजा अपडेट दिया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
NOV 10, 2024 08:19 IST
बिहार में ठंड का इंतजार
बिहार में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। राज्य में जहां प्रदूषण का असर देखा जा रहा है। वहीं, कई जगहों पर दिन के दौरान उमस महसूस की जा रही है। नवंबर के 10 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य में अभी सर्दी का असर नहीं दिख रहा है। लोगों को ठंडी का बेसब्री से इंतजार है।
NOV 10, 2024 07:31 IST
बिहार में अभी पूरी तरह से नहीं आई ठंड
बिहार में सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंड लगने लगी है, लेकिन अभी प्रदेश में पूरी तरह से सर्दी शुरू नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन बिहार का मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस दौरान दिन में तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। जिसकी वजह धूप और दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
NOV 10, 2024 05:59 IST
दिल्ली में कब पड़ेगी जोरदार ठंड
दिल्ली में दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं सुबह और दिन ढलने के साथ ही हल्की ठंड भी हो रही है। लेकिन कंबल स्वेटर वाली ठंड अभी दिल्ली में नहीं पड़ रही है। स्काईमेट के अनुसार नवंबर के तीसरे हफ्ते के अंत तक दिल्ली में ठंड का असर शुरू होने के आसार हैं। फिलङाल ऐसा कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है, जो राजधानी में ठंड या बारिश लेकर आए, जिससे ठंड में इजाफा हो सके।
NOV 10, 2024 05:59 IST
पंजाब के इन हिस्सों में छाएगा घना कोहरा
पंजाब में फिलहाल सुबह और शाम मे ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में अभी भी तीखी धूप निकल रही है। साथ ही प्रदूषण के चलते स्मॉग और हल्की धुंध भी छा रही है। आईएमडी के अनुसार 10 और 11 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सुबह व रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 12 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूदांबादी भी होने के आसार हैं। जिससे ठंड में इजाफा होगा।
NOV 10, 2024 05:58 IST
यूपी में सुबह कोहरा छाने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं सुबह के समय कोहरा पड़ने की संभावना है। तीन दिन बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट भी आ सकती है। 15 नवंबर के बाद यूपी में ठंड बढ़ने का अनुमान है।
NOV 10, 2024 05:58 IST
इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 11 नवंबर को भी तमिलनाडु, कराईकल और पुद्दुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
NOV 10, 2024 05:58 IST
हिमाचल प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम
हिमाचल प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। कई इलाकों मे रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ गई है। साथ ही मैदानी इलाकों भी कोहरे की जद में आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10-12 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह व रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 11 नंवबर को पहाड़ी और मध्यवर्ती इलाकों में बारिश होने का भी अनुमान है।
