LIVE

दिल्ली एनसीआर में बरस रहे बदरा, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम 1 September 2025, IMD Weather Forecast Today, Monsoon Ka Mausam (बारिश) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Rain Alert LIVE: आज छत्तीसगढ़, झारखंड महाराष्ट्र और गुजरात में झमाझम बारिश के साथ महीने की शुरुआत होगी। उधर, दक्षिण-पूर्वोत्तर के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में तेज मौसमी गतिविधियां होने की चेतावनी है।

Nishant TiwariUpdated Sep 1, 2025, 20:17 IST
Follow on Google News
दिल्ली एनसीआर में बरस रहे बदरा, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में बरस रहे बदरा, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम 1 September 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Monsoon Ka Mausam (बारिश) Mausam Vibhag Ka Samachar on Rain Alert LIVE: पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने से भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों में अगले एक सप्ताह तक जोरदार बारिश का अलर्ट घोषित किया है। मैदानी इलाकों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में आज काले बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान अधिकांश भागों में हवाओं के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपके शहर का हाल।

SEPT 01, 2025 19:26 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण सेक्टर 45 में जलभराव हुआ

SEPT 01, 2025 17:49 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, जिसमें मंगलवार तक चार से छह जिलों के अलग-अलग इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई।
SEPT 01, 2025 17:41 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

SEPT 01, 2025 17:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मथुरा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

SEPT 01, 2025 17:03 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई।

SEPT 01, 2025 15:37 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

SEPT 01, 2025 15:35 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: वर्षा की चेतावनी

SEPT 01, 2025 15:33 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का वेदर अलर्ट

SEPT 01, 2025 15:32 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान

SEPT 01, 2025 14:10 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार शाम तक इसके 206 मीटर के निकासी चिह्न तक पहुंचने का अनुमान है, जिसके मद्देनजर प्राधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है। हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर यमुना का जलस्तर 204.87 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर है और जलस्तर 206 मीटर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया जाता है।
SEPT 01, 2025 13:06 IST

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

SEPT 01, 2025 12:44 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यमुना का जलस्तर बढ़ने से हथिनीकुंड बैराज के खुले गेट

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद अधिकारियों ने हथिनीकुंड बैराज के द्वार खोल दिए। यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज में यमुना नदी में पानी का प्रवाह बढ़कर 3.29 लाख क्यूसेक हो गया, जो इस मानसून के मौसम में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक जल प्रवाह है।
SEPT 01, 2025 11:39 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में यहां बरसने वाले हैं बादल

SEPT 01, 2025 11:24 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने NCR के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आज मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
SEPT 01, 2025 10:44 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: छत्तीसगढ़ में भी मानसून की करवट

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक बदलाव लिया है, जिससे बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है
SEPT 01, 2025 10:29 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों में कैसा रहा बिहार का न्यूनतम पारा

SEPT 01, 2025 09:35 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, नागौर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, धौलपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
SEPT 01, 2025 09:04 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

अगले 5 से 6 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में सक्रिय मानसून की स्थिति बनाए रखेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में आगामी 2 से 3 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
SEPT 01, 2025 08:19 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 26 जिलों में आज गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास, सिवान, खगड़िया, कैमूर, वैशाली और बांका के कई हिस्सों में आज बारिश होने की आशंका जताई गई है
SEPT 01, 2025 08:01 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज भारी बारिश

यूपी में भारी बारिश के साथ सितंबर की शुरुआत होगी। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को पश्चिम की तराई सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर बिजनौर में अच्छी बारिश हुई है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है इससे मानसून रेखा उत्तर की और खिसकी है इसी के चलते 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान कहीं भारी तो कहीं बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान