देशभर में मौसम का तांडव! कश्मीर से कन्याकुमारी तक आंधी-बारिश अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
देशभर में आज का मौसम एक बार फिर करवट बदल चुका है और कई राज्यों में आंधी-बारिश की एंट्री हो गई है। नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD ने आज 4 मई को उत्तर भारत समेत देश के करीब 19 राज्यों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
पूर्वी भारत में भी मौसम के हाल कुछ अलग नहीं हैं। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले स्तर पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के चलते मौसम बिगड़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों में कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है।
देशभर में मौसम का तांडव! कश्मीर से कन्याकुमारी तक आंधी-बारिश अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
बारिश के चलते एक ओर गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खराब मौसम के कारण बारिशजनित घटनाओं की भी आशंका है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने खासतौर पर नदी और डैम के किनारे रहने वाले लोगों, किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, यहां भूस्खलन और तेज बारिश का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रा करने वालों को घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
दिल्ली आज का मौसम (Delhi Weather Today): दिल्ली में आज तड़के से ही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिन में भी आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
जयपुर का मौसम (Jaipur Weather Today) आज खराब रहने की संभावना है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे, शाम के समय आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून का मौसम (Dehradun Weather Today): देहरादून में आज आंधी-बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आज मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आगरा का मौसम (Agra Weather Today): आगरा में भी तेज आंधी के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
बेंगलुरु आज का मौसम (Bangalore Weather Today): बेंगलुरु में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। और आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
महाराष्ट्र आज का मौसम: महाराष्ट्र में आज मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिलेगा। कहीं पर आज तेज गर्मी परेशान करेगो तो कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में कई जगह तेज आंधी और बारिश
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम कैसा रहेगा?
पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम
Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
Punjab-Haryana Weather: पंजाब और हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा?
Today's Temperature: आज तापमान कैसा रहेगा?
South India Weather: दक्षिण भारत में आज का मौसम
Aaj Ka Mausam: क्या है आज के मौसम का पूर्वानुमान?
वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 4 से 07 मई के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मध्य भारत के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में भी आंधी और ओलावृष्टि जैसी स्थिति बन सकती है।
Uttarakhand weather today: उत्तराखंड के 7 जिलों में कहर बरपाएगा मौसम!
Gurgaon Weather Today Live Updates: गुरुग्राम में आज तेज हवाओं संग होगी बारिश
Meerut Weather Today Live Update: मेरठ में ओले गिरने का अलर्ट
Noida Weather Today Live Update: नोएडा में सुहावना हुआ मौसम
noida weather: नोएडा में आज बारिश का अलर्ट
नोएडा में आज सुबह आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
