शहर

Viral Video: सैलून वाले ने ग्राहक के साथ कर दी ऐसी 'घिनौनी हरकत', वायरल हो रहा है वीडियो!

Face Massage by Spit Viral Video: सोशल मीडिया पर कई खबरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं वहीं कन्नौज में एक सैलून संचालक की हरकत देख आप भी हैरान हो जाएंगे, उसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सैलून कर्मी ने ग्राहक के साथ बेहद घिनौनी हरकत की है
  • उसने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर दिया है
  • वीडियो सामने आया तो देखते ही लोगों को हैरानी हुई

Face Massage by Spit in Saloon Viral Video: कन्नौज जिले में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक सैलून कर्मी ने ग्राहक के साथ बेहद घिनौनी हरकत की है, उसने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैलून कर्मचारी ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर रहा है।

यह पूरा मामला तालग्राम नगर के एक सैलून का है जब यह वीडियो सामने आया तो देखते ही लोगों को हैरानी हुई, इसके बाद अब लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं

हालांकि हम ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नही करते हैं, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सैलून संचालक थूक लगाकर युवक के चेहरे पर मसाज कर उसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना रहा है। लेकिन ये वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

सैलून कर्मी की इस घिनौनी हरकत से लोगों में रोष व्याप्त

दरअसल सोशल मीडिया में वायरल वीडियो नगर के छिबरामऊ चौराहे के एक सैलून संचालक का बताया जा रहा है। नगर के लोग इस वीडियो को एक दूसरे को शेयर कर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वही सैलून कर्मी की इस घिनौनी हरकत से लोगों में रोष व्याप्त है। ऐसे सैलून संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो की जांच की जा रही है

इस मामले को लेकर बात करते हुए सीओ कपूर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद सैलून संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article