वायरल न्यूज़

VIDEO: क्रिकेट खेलते-खेलते चुरा ली बाइक, चोरी में सबका सरदार निकला ये बंदा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 7, 2024, 08:27 AM IST

Chori Ka Video: देखकर यकीन नहीं करेंगे कि चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए क्रिकेट को हथियार बना लिया। इससे वो ऐसा दिमाग लगाता है कि किसी को उसकी नियत पर शक ही नहीं हुआ।

Image

कैमरे में कैद हुआ चोरों का सरदार। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी में सबका सरदार निकला ये शख्स
  • नजरों के सामने से चुरा ली बाइक
  • नजारा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Chori Ka Video: चोरों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत शातिर होते हैं। ये कभी-कभी आंखों के सामने ही चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और किसी को भनक तक नहीं लगती है। चोरी की घटना से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें चोर ने ऐसे स्टाइल में चोरी की घटना को अंजाम दिया कि देखकर हंसी भी बहुत आती है। चोरों का सरदार चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए क्रिकेट का सहारा लेता है। वीडियो की शुरुआत में क्रिकेट बैट हाथ में लिए एक शख्स बाइक चोरी की फिराक में नजर आता है। यहां चोर की नजर गली में खड़ी एक बाइक पर है और जिसे चुराने का प्लान बनाना है।

सबके सामने उड़ा ली बाइक

इसके लिए चोर सबसे पहले बाइक के पास आया और क्रिकेट बैट से शॉट मारने की प्रैक्टिस करता है। वो बाइक और करीब पहुंचता है और अब उसे चुराने का प्लान बनाता है। इसमें आगे देखेंगे कि हाथ में बैट लिए चोर एकाएक बाइक पर बैठा है और सबकुच सामान्य दिखाने की कोशिश करता है। अब चोर पूरी तरह भांप गया कि किसा ध्यान उसपर नहीं है और बाइक को भी बड़े आराम से चुराया जा सकता है। आखिर में देखेंगे कि बैट हाथ लिए शख्स एकाएक बाइक पर बैठा और तुरंत स्टार्ट कर नौ दो ग्यारह हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी उसे चोरों का सरदार ही बताएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि अनोखे तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले इस चोर का वीडियो सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article