शहर

​Bangalore: बेंगलुरु के 50 प्राइवेट स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी फर्जी; जांच जारी

बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 50 स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले। मेल में दावा किया गया था कि स्कूलों में विस्फोटक उपकरण छिपाए गए हैं। जांच के बाद यह धमकी फर्जी निकली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Image

बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Photo: Canva)

Bangalore School Bomb Threat: शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के लगभग 50 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिससे पूरे शहर में सनसनी मच गई। स्कूल के अंदर बम विषय वाले ये ईमेल सुबह 7:24 बजे के करीब कई स्कूलों को भेजे गए, जिनमें दावा किया गया कि कक्षाओं में ट्राईनाइट्रोटोल्यूइन (TNT) जैसे विस्फोटक उपकरण छिपाए गए हैं। मेल में लिखा था कि ये बम काले प्लास्टिक बैग में बड़ी कुशलता से छिपाए गए हैं।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बम निरोधक दस्तों और एंटी-सबोटाज टीमों के साथ पुलिस ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर तलाशी ली। सभी स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बताया गया कि यह ईमेल फर्जी था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

अधिकारियों को जांच के निर्देश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल डिवीजन सीमा में आने वाले कम से कम चार स्कूलों को धमकी मिली थी। इसके अलावा अन्य डिवीजनों के स्कूलों को भी इसी तरह के ईमेल प्राप्त हुए थे। सभी मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई और कोई खतरा नहीं पाया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मैसुरु में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी है और उन्होंने अधिकारियों को गहन जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार फर्जी खबरों और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस ऐसी धमकियों को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें