शहर

जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की मौत; 8 घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक वाहन के खाई गिर जाने से चार लोगों की मौत और आठ लोग घायल हो गए।

Image

(सांकेतिक फोटो)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक वाहन मंगलवार को सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और आठ व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना गंगोडे क्षेत्र के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि ‘टैम्पो ट्रैवलर’ का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मचारी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

जम्मू से माहौर जा रहा था वाहन

अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया, ‘‘वाहन जम्मू से माहौर की ओर जा रहा था। यह गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घायल हुए आठ लोगों में से छह को जम्मू भेजा गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!