शहर

राजस्थान के टोंक में DJ वाहन ने 5 को रौंदा, 2 बच्चों की मौत; 3 की हालत गंभीर

राजस्थान के टोंक में एक शादी समारोह में DJ बजाने वाले वाहन ने 5 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई और अन्य 3 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा सदर थाना इलाके के गोल डूंगरी के पास होना बताया जा रहा है। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

Image

टोंक एक्सीडेंट

राजस्थान के टोंक जिले में बुधवार शाम एक शादी के जुलूस में नाच रहे लोगों पर पिकअप गाड़ी चढ़ जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोल डूंगरी इलाके में हुई, जब एक पिकअप ट्रक पर लगा डीजे वाहन भीड़ में घुस गया। एसएचओ जैमल सिंह ने बताया कि शादी का जुलूस, जिसे 'बिंदोली' जुलूस भी कहा जाता है, सागर कीरम के घर के बाहर निकल रहा था, जिनकी शादी 19 फरवरी को होनी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। आनन-फानन में सभी को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया।

कैसे हुआ हादसा

हादसा सदर थाना इलाके के गोल डूंगरी के पास होना बताया जा रहा है। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। उत्सव के दौरान, पिकअप ट्रक के चालक ने आगे बढ़ने के बजाय गाड़ी को पीछे की ओर मोड़ दिया और जुलूस में नाच रहे पांच लोगों, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे, को कुचल दिया। पीड़ित गाड़ी के नीचे दब गए, और स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। कुलदीप (8) और दिलखुश (10) की इस घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य 34 वर्षीय महिला अंता, 8 साल की ऊषा और नेहा 7 साल गंभीर रूप से घायल हो गई और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस के हस्तक्षेप से पहले चालक की पिटाई की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। एसएचओ ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल, दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम करवा कर डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article