शहर

Singer Rape Case: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को 15 साल की जेल, सिंगर से किया था रेप

Singer Rape Case - उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सिंगर से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने 15 साल के कैद की सजा सुनाई है।

Image

पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को 15 साल की जेल

Photo : ANI

भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को वाराणसी की सिंगर से रेप करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 15 साल के कैद की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त उनपर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच गए कोर्ट

कोर्ट ने एक शुक्रवार को विजय मिश्रा को उक्त मामले में दोषी करार दिया था। सजा के लिए शनिवार का दिन तय किया गया था। लिहाजा, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीत शनिवार सुबह 10 बजे सुनवाई के लिए कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट के बाहर भी काफी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। बता दें कि इसी मामले में मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन कोर्ट ने दोनों को ही दोषमुक्त करार दे दिया है।

सिंगर से किया रेप

दरअसल, साल 2020 में वाराणसी की रहने वाली एक सिंगर ने विजय मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान विजय मिश्रा ने अपनी बेटी सीमा मिश्रा के चुनाव प्रचार के लिए गायिका को आमंत्रित किया था। इसके बाद विजय मिश्रा ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया। आरोप है कि वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। गायिका ने यह भी आरोप लगाया कि उसको वाराणसी छोड़ने जा रहे विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्रा ने भी उसके साथ रेप किया।

मामले की सुनवाई के दौरान भदोही की स्पेशल एमपी-एमएमलए कोर्ट ने विजय मिश्रा को दोषी करार दिया, जबकि उसके बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्रा को दोषमुक्त कर दिया। तीन साल से केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। आपको बता दें कि रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में विजय मिश्रा जेल में हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article