Bhagwant Mann Wedding with Gurpreet kaur: कौन हैं डॉक्टर गुरप्रीत कौर, जिनसे शादी करने जा रहे हैं सीएम भगवंत मान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 03:17 PM IST

Bhagwant Mann Wedding with Gurpreet kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में मान डॉ. गुरप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल के साथ ही पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

Bhagwant Mann Wedding with Gurpreet kaur: कौन हैं डॉक्टर गुरप्रीत कौर, जिनसे शादी करने जा रहे हैं सीएम भगवंत मान?

Bhagwant Mann Wedding with Gurpreet kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। 48 वर्षीय मान लंबे समय से उनकी दोस्त रहीं डॉ.गुरप्रीत कौर के साथ अब लाइफ की सेकंड इनिंग शुरू कर रहे हैं। गुरप्रीत और मान परिवार लंबे समय से एक—दूसरे को जानते हैं। बताया जा रहा है कि, दोनों ही परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में एक प्राइवेट समारोह में होगी। इस शादी समारोह में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल होंगे। 

माना जा रहा है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल भी इसमें शामिल होंगे। आपको बता दें कि, भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से करीब छह साल पहले तलाक हो चुका है। इंद्रजीत कौर अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। मान के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों बच्चे शामिल हुए थे। 

मां ने पसंद की मान के लिए दुल्हनिया

बताया जा रहा है कि, डॉ.गुरप्रीत और मान लंबे समय से एक—दूसरे को जानते हैं और दोनों ही परिवार इस शादी को लेकर खुश है। शादी सिख ​रीति—रिवाज से होगी। शादी में शामिल होने के लिए मान की मां अपने पैतृक गांव सतोज से पहले ही मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि मान की मां और बहन चाहती थी कि मान एक बार फिर से घर बसाए और इसलिए ही मान शादी को राजी हुए। डॉ.गुरप्रीत मान की मां की पसंद हैं। आपको बता दें शादी की पूरी तैयारियां आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राघव चड्ढा के नेतृत्व में हो रही हैं। सारे समारोह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर ही आयोजित होंगे। शादी में सीएम केजरिवाल के साथ ही, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह को गुप्त रखने की पूरी कोशिश की जाएगी

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!