Chandigarh News: तीन दोस्तों ने दोस्त की मंगेतर से किया गैंगरेप, धोखे में रखकर दिया बड़ा धोखा, सभी आरोपी फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 03:08 PM IST

Chandigarh News: तीन दोस्‍तों ने अपने ही दोस्‍त को धोखा देकर उसकी मंगेतर के साथ गैंगरेप किया है। पीड़िता ने बताया कि, तीनों आरोपियों ने उसके मंगेतर के बहाने होटल बुलाया और वहां पर नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिला कर पिला दिया और सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

Chandigarh News: तीन दोस्तों ने दोस्त की मंगेतर से किया गैंगरेप, धोखे में रखकर दिया बड़ा धोखा, सभी आरोपी फरार
Photo Credit: Representative Image

Chandigarh News: चंडीगढ़ के नयागांव में राजस्‍थान की एक 19 साल की युवती के साथ 3 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवती को नशा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात की बड़ी बात यह है कि पीड़िता इन आरोपितों के दोस्‍त की मंगेतर है और चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई करती है। आरोपितों ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने दोस्‍त को धोखा देकर उसकी मंगेतर के साथ इस घिनौने वारदात को अंजाम। पीड़िता का मंगेतर भी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और वह भी चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई करता है।

आरोपितों की पहचान नितीश, अभय और एक अन्‍य साथी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, सभी आरोपी फरार हैं। पीड़िता ने दुष्‍कर्म के इस मामले की शिकायत राजस्थान पुलिस को दी थी। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस नयागांव पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीनों आरोपी उससे अच्‍छी तरह से परिचित थे। आरोपियों ने उसे फोन कर धोखे से नयागांव बुलाया और एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। जिसके बाद तीनों ने बारी बारी उसके साथ दुष्कर्म किया।

मंगेतर का दूसरी लड़की से अफेयर का झांसा देकर बुलाया   

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह राजस्थान में अपने घर आई थी। इसी दौरान उसके मंगेतर के दोस्त नितीश, अभय और एक अज्ञात युवक ने उसे फोन कर बताया कि उसके मंगेतर का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। वह कल लड़की से एक होटल में मिलने वाला है अगर यकीन न हो ताक खुद यहां आकर उसे रंगेहाथ पकड़ सकती हो। आरोपितों के झांसे में आकर पीड़िता राजस्थान से चंडीगढ़ आई। जिसके बाद आरोपित उसे मंगेतर को पकड़ने के बहाने होटल ले जाकर दुष्‍कर्म किया। घटना के बाद डर के कारण पीड़िता राजस्थान चली गई और वहां पर पुलिस को शिकायत दी। नयागांव पुलिस ने तीनों आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी फरार हैं, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापे मार कार्रवाई कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!