बिजनेस

Zomato Share Price Today: जोमैटो ने ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर से जुड़ा RBI लाइसेंस छोड़ा, शेयर में दिख सकती है हलचल!

Zomato Share Price: जोमैटो लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 175 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 188 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट लॉस हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 3,562 करोड़ रुपये रहा। बात जोमैटो शेयर की रिटर्न की करें तो इसके जोमैटो शेयर ने 6 महीने में 63.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल के दौरान इसने 208 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

Image

जोमैटो

Zomato Share Price: जोमैटो पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड (ZPPL) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिले एक ऑथराइजेशन लाइसेंस को खुद से छोड़ने का फैसला किया है। यह लाइसेंस ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में था जिसे छोड़ दिया कंपनी ने छोड़ दिया है। घर पर खाना डिलीवर करने वाली ऑनलाइन कंपनी जोमैटो ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘जोमैटो में, हम खुद को पेमेंट सेक्टर में मौजूद प्लेटफॉर्म के मुकाबले कोई उल्लेखनीय प्रतिस्पर्धात्मक लाभ हासिल करते हुए नहीं देखते हैं।’’ कंपनी को 24 जनवरी, 2024 से केंद्रीय बैंक से लाइसेंस मिला था ताकि वह ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम कर सके।

यह भी पढ़ें

175 करोड़ रुपये रहा प्रॉफिट

जोमैटो लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 175 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 188 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट लॉस हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 3,562 करोड़ रुपये रहा। इससे एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,056 करोड़ रुपये का था। मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 3,636 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 2,431 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में जोमैटो का एकीकृत नेट प्रॉफिट 351 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 971 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट लॉस हुआ था। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 12,114 करोड़ रुपये रही।

Zomato Share Price Today: जोमैटो शेयर प्राइस में दिखी गिरावट

जोमैटो शेयर प्राइस 13 मई को 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 196.65 रुपये पर बंद हुआ। कल जोमैटो के शेयर में काफी हलचल देखने को मिली। यह कल 205.80 पर खुला जिसके बाद इसने 207.20 रुपये का हाई और 186.75 रुपये का लो लेवल बनाया। बात जोमैटो की रिटर्न की करें तो इसके जोमैटो शेयर ने 6 महीने में 63.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल के दौरान इसने 208 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article