बिजनेस

Zomato Pure Veg Fleet: जोमैटो अब पहुंचाएगी शुद्ध शाकाहारी खाना, लॉन्च किया 'प्योर वेज मोड', सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Zomato Pure Veg Fleet: ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने उन ग्राहकों के लिए 'प्योर वेज मोड' लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो 100% शाकाहारी खाना पसंद करते हैं। जोमैटो पर एक नए फीचर 'प्योर वेज फ्लीट' के जरिए शाकाहारी खाना पहुंचाया जाएगा।

Image

जोमैटो ने लॉन्च किया प्योर वेज फ्लीट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो पहुंचाएगी शुद्ध शाकाहारी खाना
  • कंपनी ने लॉन्च किया 'प्योर वेज मोड'
  • सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध

Zomato Pure Veg Fleet: ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने उन ग्राहकों के लिए 'प्योर वेज मोड' लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो 100% शाकाहारी खाना पसंद करते हैं। जोमैटो पर एक नए फीचर 'प्योर वेज फ्लीट' के जरिए शाकाहारी खाना पहुंचाया जाएगा। जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपने एक्स पोस्ट में नए मोड का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्योर वेज मोड में ऐसे रेस्टोरेंट शामिल होंगे जो केवल प्योर वेज खाना परोसते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वे रेस्टोरेंट शामिल नहीं होंगे, जो कोई भी नॉन-वेज फूड आइटम परोसते हैं।

ये भी पढ़ें -

जोमैटो का हो रहा विरोध

जोमैटो के इस फैसले का एक बड़े वर्ग ने स्वागत किया है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। Adrak Wali Chai एक्स हैंडल से किए गए एक ट्वीट में जोमैटो के इस फैसले को जातिवाद को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। वहीं Historywali एक्स हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है क्या डिलिवरी करने वाले शाकाहारी हैं? शेफ के बारे में क्या? वहीं जोमैटो के इस कदम का सपोर्ट करते हुए Aishwarya Pedapati एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया है कि हमारे फूड ऑप्शनों और भावनाओं पर विचार करने के लिए धन्यवाद @ज़ोमैटो! #शाकाहारी होना मेरी पसंद और प्राथमिकता है और मैं आपकी कस्टमर ओरिएंटेड पहल से उत्साहित हूं!

Zomato Pure Veg Fleet

जोमैटो प्योर वेज फ्लीट

तैयार किए गए स्पेशल ग्रीन डिलीवरी बॉक्स

गोयल ने अपने पोस्ट में कहा है कि हमारा डेडिकेटेड प्योर वेज फ्लीट केवल प्योर वेज रेस्टोरेंट के ऑर्डरों को पूरा करेगा। इसका मतलब यह है कि नॉन-वेज खाना या नॉन-वेज रेस्टोरेंट द्वारा परोसा गया शाकाहारी भोजन कभी भी हमारे प्योर वेज फ्लीट के लिए बने ग्रीन डिलीवरी बॉक्स में नहीं जाएगा।

गोयल ने यह भी कहा है कि प्योर वेज मोड या प्योर वेज फ्लीट का कोई धार्मिक या राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

Zomato Pure Veg Fleet

जोमैटो अब पहुंचाएगी शुद्ध शाकाहारी खाना

आगे का क्या है प्लान

गोयल ने आगे कहा कि फ्यूचर में हम विशेष ग्राहक आवश्यकताओं के लिए और अधिक स्पेशल फ्लीट शामिल करने की योजना बना रहे हैं। उदाहरण के लिए हाइड्रोलिक बैलेंसर्स के साथ एक स्पेशल केक डिलीवरी फ्लीट आ रहा है जो डिलीवरी के दौरान आपके केक को खराब होने से बचाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article