बिजनेस

Zomato Share: जोमैटो को मिला 9.5 करोड़ रु का टैक्स नोटिस, शेयर में आई कमजोरी

Zomato Share: जोमैटो को टैक्स नोटिस मिला है। कंपनी को 9.45 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस भेजा गया है। इस बीच कंपनी का शेयर फिसल गया है।

Image

जोमैटो को मिला टैक्स नोटिस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो को मिला टैक्स नोटिस
  • 9.5 करोड़ का है नोटिस
  • शेयर में आई कमजोरी

Zomato Share: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) को फिर से टैक्स नोटिस मिला है। कर्नाटक के सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त (Assistant Commissioner of Commercial Taxes) (ऑडिट) ने कंपनी को 9.45 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस भेजा है। इस खबर के बीच सोमवार को कंपनी के शेयर में कमजोरी दिख रही है। 200.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 199.95 रु पर खुलने के बाद जोमैटो का शेयर करीब पौने 10 बजे 2.95 रु या 1.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 197.40 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 194.65 रु तक फिसला है। मौजूदा भाव पर जोमैटो की मार्केट कैपिटल 1.71 लाख करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

नोटिस के खिलाफ अपील करेगी जोमैटो

जोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा कि वह इस डिमांड नोटिस के खिलाफ अपील करेगी। ये टैक्स नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 से जुड़ा है, जिसमें कंपनी के अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा लेने की बात कही गई है।

पहले भी मिले हैं नोटिस

जोमैटो को पहले भी कई ऐसे ही टैक्स नोटिस मिले हैं, जिनमें से अंतिम नोटिस 20 अप्रैल को मिला था, जो कि 11.82 करोड़ रुपये का था। जोमैटो को 1 अप्रैल को कर्नाटक वाणिज्यिक कर प्राधिकरण से 23 करोड़ रुपये के अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले में भी टैक्स डिमांड नोटिस मिला था।

वहीं 15 मार्च को गुजरात के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ स्टेट टैक्स ने भी इसी तरह का 8.6 करोड़ रुपये टैक्स डिमांड नोटिस जोमैटो को भेजा था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article