LIC Housing Finance Share Price Target: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) की सब्सिडियरी है एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एक लिस्टेड कंपनी है। शुक्रवार को बीएसई पर इसका शेयर 9.75 रु या 1.24 फीसदी की मजबूती के साथ 797.65 रु पर बंद हुआ। बीते पूरे हफ्ते में देखें तो एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 9.81 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके आगे और ऊपर जाने की उम्मीद एक ब्रोकरेज फर्म ने जताई है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए इसने शेयर के लिए कितना टार्गेट दिया है।
ये भी पढ़ें -
कितना है एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का टार्गेट
मोतीलाल ओसवाल ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड को 930 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का मौजूदा प्राइस 797.65 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 16.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड एक एनबीएफसी है, जिसकी शुरुआत 1989 में की गई थी। ये एक लार्ज कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 43,875.78 करोड़ रु है। 31-03-2024 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 6948.61 करोड़ रुपये की कुल इनकम हासिल की, जो पिछली तिमाही की कुल आय 6804.19 करोड़ रुपये से 2.12% अधिक है।
वहीं पिछले वर्ष की इसी तिमाही की कुल आय 6431.23 करोड़ रुपये से ये 8.04% अधिक है। कंपनी ने तिमाही में 1082.06 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
