बिजनेस

Zepto Fund Raise: जेप्टो ने जुटाए 5600 करोड़, मार्केट कैप 3.6 अरब डॉलर पहुंची

Zepto Fund Raise: ई-कॉमर्स कंपनी जेप्टो का बाजार पूंजीकरण 3.6 अरब डॉलर हो गया है। जो एक साल में लगभग तीन गुना हो गया है। कंपनी ने हाल ही में 66.5 करोड़ डॉलर (लगभग 5,560 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

Image

जेप्टो ने जुटाई पूंजी

Zepto Fund Raise:ई-कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने पूंजी जुटाने के हालिया चरण में 66.5 करोड़ डॉलर (लगभग 5,560 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इससे उसका बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3.6 अरब डॉलर हो गया है, जो एक साल में लगभग तीन गुना हो गया है।मुंबई के इस स्टार्टअप द्वारा 1.4 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 23.5 करोड़ डॉलर जुटाने के एक वर्ष से भी कम समय बाद यह बड़ी रकम जुटाई गई है। कंपनी के हालिया पूंजी जुटाने के राउंड में एवेनीर, लाइटस्पीड, एवरा जैसे नए निवेशकों के साथ-साथ ग्लेड ब्रुक, नेक्सस, स्टेपस्टोन, गुडवाटर और लैशी ग्रूम जैसे पुराने निवेशकों ने भी भाग लिया।

कैसे बढ़ा कारोबार

जेप्टो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित पालिचा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हम 29 महीनों में शून्य से एक अरब से अधिक की बिक्री पर पहुंच गए हैं, जो कि हमसे पहले किसी भी अन्य इंटरनेट कंपनी की तुलना में तेज है। इस समय एक अरब डॉलर से अधिक के आधार पर भी, हम सालाना आधार पर 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर रहे हैं।

स्पेस सेक्टर में 200 स्टार्टअप

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि साल 2022 में देश में स्पेस स्टार्टअप की संख्या एक थी, जो 2024 में बढ़कर 200 पर पहुंच गई। 2023 में भारत के स्पेस सेक्टर में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। आगे कहा कि स्पेस सेक्टर करीब 450 एमएसएमई के साथ मिलकर काम करता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वैश्विक स्पेस अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 2021 में दो प्रतिशत था, जो कि 2030 तक 8 प्रतिशत होने की संभावना है और फिर 2047 तक ये बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article