बिजनेस

Ram Mohan Naidu Net Worth: मोदी के सबसे युवा मंत्री के पास कितनी दौलत, जानें नायडू कहां से कमाते हैं करोड़ों

Net Worth of Youngest Minister Ram Mohan Naidu In Modi Govt 3.0: 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार राममोहन की नेटवर्थ 23.30 करोड़ रु है। वहीं उनकी लायबिलिटी (देनदारी) 2.98 करोड़ रु की है। पत्नी समेत उनके पास 5.05 लाख रु कैश है। अलग-अलग बैंकों में डिपॉजिट के तौर पर उनके के 3.44 करोड़ रु जमा हैं। इन बैंकों में SBI शामिल है।

Image

मोदी सरकार 3.0 में सबसे युवा मंत्री

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • राममोहन नायडू बने मोदी के सबसे युवा मंत्री
  • 36 साल के हैं राममोहन
  • 23.30 करोड़ रु है नेटवर्थ

Net Worth of Youngest Minister In Modi Govt 3.0: 2024 के आम चुनावों में चंद्रबाबू नायडू की TDP के 16 सांसद जीतकर आए। इनमें किंजरापु राममोहन नायडू भी शामिल हैं। 36 वर्षीय राममोहन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट में शामिल किया गया है। उन्होंने बतौर कैबिनेट मिनिस्टर शपथ ली है। वे मोदी सरकार के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री होंगे। आगे जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ।

ये भी पढ़ें -

कितनी है राममोहन की नेटवर्थ

2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार राममोहन की नेटवर्थ 23.30 करोड़ रु है। वहीं उनकी लायबिलिटी (देनदारी) 2.98 करोड़ रु की है। पत्नी समेत उनके पास 5.05 लाख रु कैश है। अलग-अलग बैंकों में डिपॉजिट के तौर पर उनके के 3.44 करोड़ रु जमा हैं। इन बैंकों में SBI शामिल है।

बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में कितनी निवेश

बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में राममोहन ने कोई निवेश नहीं किया हुआ है। मगर उनकी पत्नी ने 1.10 करोड़ रु शेयर आदि में निवेश किए हैं। राममोहन या उनकी पत्नी ने किसी पोस्ट ऑफिस स्कीमों में पैसे नहीं लगा रखे। मगर उनके पास 48.12 लाख रु की एलआईसी की पॉलिसियां हैं। इनके पास 1.51 करोड़ रु की ज्वैलरी भी है।

कितनी है जमीन

चुनावी हलफनामे के मुताबिक राममोहन के पास कोई 19.5 लाख रु की एक कार है। वहीं उन्होंने हलफनामे में 1.60 करोड़ रु की कृषि भूमि, एक आश्रित पर 4.39 करोड़ रु की गैर-कृषि भूमि और पत्नी और एक आश्रित समेत 10.52 करोड़ रु की रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी का खुलासा किया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article