बिजनेस

Upcoming IPO 9 - 14 June : अगले हफ्ते खुलेंगे 2 IPO, चेक करें प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेट समेत बाकी डिटेल

Upcoming IPO 9 - 14 June: अगले हफ्ते दो नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें Le Travenues Technology (जो Ixigo ब्रांड नाम से कारोबार करती है) और United Cotfab शामिल हैं।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 2 नए IPO
  • एक होगा मेनबोर्ड का IPO
  • एक होगा SME IPO

Upcoming IPO 9 - 14 June: बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एग्जिट पोल के बाद सोमवार को तेजी आई, तो चुनाव नतीजों वाले दिन मंगलवार को शेयर बाजार भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते BSE Sensex 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत बढ़कर 76,693.36 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 इंडेक्स 759.5 अंक या 3.37 प्रतिशत बढ़कर 23,290.20 पर बंद हुआ। बीते हफ्ते कई IPO भी आए, जिनमें से कुछ आईपीओ अगले हफ्ते भी खुले रहेंगे। वहीं अगले हफ्ते दो नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें Le Travenues Technology (जो Ixigo ब्रांड नाम से कारोबार करती है) और United Cotfab शामिल हैं। वहीं कुछ आईपीओ पहले से खुले हैं, जिनमें अगले हफ्ते भी निवेश का मौका मिलेगा। आगे जानिए इनके आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलेगा या खुलाकब होगा बंदलिस्टिंग की तारीखप्राइस बैंड
3सी आईटी सॉल्यूशंस एंड टेलीकॉम्स4 जून7 जून12 जून52 रु
मैजेंटा लाइफकेयर5 जून7 जून12 जून35 रु
सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी5 जून7 जून12 जून121 रु
ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (नया IPO)10 जून को खुलेगा12 जून18 जून88-93 रु
यूनाइटेड कॉटफैब (नया IPO)13 जून को खुलेगा19 जून24 जून70 रु

नए IPO की डिटेल

ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Ixigo)

ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड का आईपीओ 10 जून को खुलकर 12 जून को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 18 जून को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 88-93 रु है। इसके आईपीओ का साइज 740.10 करोड़ रु का है।

कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 161 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 161 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।

यूनाइटेड कॉटफैब

यूनाइटेड कॉटफैब लिमिटेड का आईपीओ 13 जून को खुलकर 19 जून को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 24 जून को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 70 रु है। इसके आईपीओ का साइज 36.29 करोड़ रु का है।

कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। ये एक एसएमई आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article