Ram Mandir Gold-Silver Coin: प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर भक्तों के लिए खुल गया है। इसी मौके पर Augmont ने राम मंदिर के सोने और चांदी के सिक्के लॉन्च किए हैं। इन सिक्कों को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ये सोने के सिक्के 7 ग्राम और चांदी के सिक्के 10 से 100 ग्राम तक की रेंज में उपलब्ध हैं। इन सिक्कों पर एक तरफ राम मंदिर और दूसरी तरफ श्रीराम की तस्वीर मौजूद है। Augmont की वेबसाइट के अनुसार सोने का सिक्का 7 ग्राम में उपलब्ध है, जिसका रेट 52751 रु है।
ये भी पढ़ें -
चांदी के सिक्के
वहीं चांदी के सिक्के 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम की रेंज में उपलब्ध हैं। राम मंदिर का चांदी वाला 10 ग्राम का सिक्का 2751 रु और 20 ग्राम का सिक्का 4751 रु का है। वहीं 50 ग्राम का सिक्का 8751 रु और 100 ग्राम का सिक्का 14751 रु की कीमत पर उपलब्ध है।
कहां से खरीद सकते हैं सिक्के
इन सिक्कों को आप Augmont की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। होम पेज पर ही Ram Mandir Coin ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप सोने के सिक्के खरीदने के लिए डायरेक्ट इस लिंक पर (https://www.augmont.com/gold-emi/shop/ram-mandir-gold-coin) जा सकते हैं।
चांदी के सिक्के खरीदने के लिए आप सीधे इस लिंक पर (https://www.augmont.com/gold-emi/shop/ram-mandir-silver-coin) जा सकते हैं।
राम मंदिर का सोने का सिक्का हॉलमार्क वाला है
Augmont की वेबसाइट के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर का सोने का सिक्का 100% बीआईएस हॉलमार्क वाला है। यहां से खरीदे गए अयोध्या राम मंदिर के सोने के सिक्के के हॉलमार्क की प्रामाणिकता को वेरिफाई करने के लिए, आप बीआईएस केयर ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
कर सकते हैं वापस
Augmont की वेबसाइट के अनुसार यदि आपको इनका प्रोडक्ट पसंद नहीं आता है तो आप उसे रिटर्न कर सकते हैं। आपको 100% रिफंड प्राप्त होगा।
