Nova AgriTech & Brisk Technovision IPO: दो आईपीओ खुले हुए हैं, जिनमें नोवा एग्रीटेक और ब्रिस्क टेक्नोविजन शामिल हैं। ये दोनों ही आईपीओ 23 जनवरी को खुले थे और गुरुवार 25 जनवरी को बंद होने जा रहे हैं। बता दें कि इन दोनों ही कंपनियों की लिस्टिंग 31 जनवरी को होने जा रही है। इनमें नोवा एग्रीटेक के आईपीओ को ज्यादा बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। आगे जानिए अब तक इन दोनों आईपीओ को कितना सब्सक्राइब किया गया है और इनका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम कितना है।
ये भी पढ़ें -
नोवा एग्रीटेक का आईपीओ
नोवा एग्रीटेक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 41 रु है, जबकि इसका आईपीओ साइज 143.81 करोड़ रु का है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 365 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 365 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।
चित्तौगढ़ पोर्टल के अनुसार नोवा एग्रीटेक का आईपीओ बुधवार को करीब 3 बजे तक लगभग 25 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 20 रु है। मगर ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है।
ब्रिस्क टेक्नोविजन का आईपीओ
ब्रिस्क टेक्नोविजन के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 156 रु है, जबकि इसका आईपीओ साइज 12.48 करोड़ रु का है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 800 शेयरों की है। चित्तौगढ़ पोर्टल के अनुसार इसका आईपीओ बुधवार को करीब 3 बजे तक 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया है। वहीं इसका जीएमपी जीरो है। यानी इस शेयर से लिस्टिंग पर फिलहाल फायदे मिलने की उम्मीद नहीं है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
