बिजनेस

सिगरेट छीन लेती है करोड़पति बनने का मौका, कभी सोचा है टशन कैसे पड़ता है भारी

मार्केट में अलग-अलग सिगरेट के अलग-अलग रेट हैं। देखा जाए तो औसतन सिगरेट एक पैकेट की कीमत करीब 300 रु है। अगर कोई 25 वर्ष की आयु का व्यक्ति रोज एक सिगरेट का पैकेट पीता है तो इस हिसाब से वो हर महीने करीब 9000 रुपये इस पर खर्च कर देता है।

Image

विश्व तंबाकू निषेध दिवस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज मनाया जा रहा विश्व निषेध तंबाकू दिवस
  • विश्व निषेध तंबाकू दिवस से तंबाकू के खतरों के बारे में बताया जाता है
  • सिगरेट पीने वाले हर साल इस पर लाखों खर्च करते हैं

World No Tobacco Day : आज पूरी दुनिया में विश्व निषेध तंबाकू दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जा रहा है। विश्व निषेध तंबाकू दिवस लोगों को तंबाकू के खतरों के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है। किसी भी तरह से तंबाकू का सेवन लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही यह उन लोगों के लिए बिना वजह का खर्च होता है जो तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं तो ये बात आप अच्छी तरह जानते होंगे।

तंबाकू का सेवन लोग कई तरीकों से करते हैं, जिनमें सिगरेट सबसे कॉमन चीजों में से एक है। सिगरेट कोई सस्ता प्रोडक्ट नहीं है। इसीलिए बहुत से लोगों की सेविंग का अच्छा-खासा हिस्सा सिगरेट पर खर्च हो जाता है। सिगरेट पीने वाले लोग नहीं जानते हैं कि वे इसे छोड़ कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ करोड़पति भी बन सकते हैं। आगे जानिए इसकी पूरी कैलकुलेशन।

लाखों रु होते हैं खर्च

मार्केट में अलग-अलग सिगरेट के अलग-अलग रेट हैं। देखा जाए तो औसतन सिगरेट एक पैकेट की कीमत करीब 300 रु है। अगर कोई 25 वर्ष की आयु का व्यक्ति रोज एक सिगरेट का पैकेट पीता है तो इस हिसाब से वो हर महीने करीब 9000 रुपये इस पर खर्च कर देता है। यानी एक साल का हुआ 1.08 लाख रु।

60 साल की आयु तक वे अगर हर साल 1.08 लाख रु सिगरेट पर खर्च करे तो 35 सालों में (25 साल की आयु से रिटायरमेंट की आयु तक पहुंचने में) 37.80 लाख रु हो जाएंगे।

निवेश करने पर बनेंगे करोड़पति

अगर ये पैसा यानी हर महीने के 9000 रु किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में एसआईपी (Mutual Fund SIP) के जरिए निवेश किया जाए तो 35 सालों में निवेश राशि होती 37.80 लाख रु। मगर एसआईपी कैलकुलेटर के हिसाब से 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के साथ ये पैसा 35 साल बाद बन जाता 5.84 करोड़ रु।

ध्यान रहे कि 12 फीसदी का रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है, जो कम-ज्यादा रह सकता है। धूम्रपान करने वालों के लिए, जीवन और स्वास्थ्य बीमा दोनों का खर्च भी धूम्रपान न करने वाले लोगों की तुलना में अधिक होता है।

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article