बिजनेस

Wipro ने कमाया 2870 करोड़ रु का मुनाफा, इनकम में भी बढ़ोतरी

Wipro Q1 Financial Result: देश की प्रमुख आईटी सर्विस फर्म विप्रो ने 13 जुलाई को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश कर दिए। जून तिमाही में विप्रो का प्रोफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 11.9 प्रतिशत बढ़ा।

Image

विप्रो के जून तिमाही नतीजे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो ने पेश किए तिमाही नतीजे
  • कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी
  • विप्रो की इनकम भी बढ़ी

Wipro Q1 Financial Result: देश की प्रमुख आईटी सर्विस फर्म विप्रो (Wipro) ने 13 जुलाई को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश कर दिए। जून तिमाही में विप्रो का प्रोफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 11.9 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि सभी प्रमुख फाइनेंशियल मेट्रिक्स में गिरावट के चलते मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में विप्रो का मुनाफा 6.6 प्रतिशत कम हो गया।

कितना रहा मुनाफा

जून तिमाही में विप्रो का प्रोफिट 2,870 करोड़ रुपये रहा। बेंगलुरु स्थित आईटी सर्विस प्रमुख कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 2,563 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जून तिमाही में कंपनी की इनकम सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 22,831 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल वित्त वर्ष की समान तिमाही यह 21,528 करोड़ रुपये रही थी।

कॉन्सटेंट करेंसी में रेवेन्यू

कॉन्सटेंट करेंसी के संदर्भ में, राजस्व में तिमाही-दर-तिमाही 2.8% की गिरावट आई। पहली तिमाही के लिए कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 16% था, जो साल-दर-साल 112 आधार अंक का विस्तार था।

कर्मचारियों की संख्या घटी

बेंगलुरु स्थित आईटी प्रमुख विप्रो ने कहा कि जून तिमाही में इसके कर्मचारियों की संख्या में 8,812 लोगों की कमी आई है, जबकि मर्जी से नौकरी छोड़ने की दर तिमाही-दर-तिमाही कम होकर 8 तिमाही के निचले स्तर (14%) पर आ गई है।

कितने कर्मचारी रह गए

विप्रो की कुल कर्मचारी संख्या वित्त वर्ष 2023 के अंत में 258,570 से घट कर जून तिमाही के अंत में 249,758 रह गई। ट्रेनियों को छोड़कर, इसका शुद्ध उपयोग (नेट यूटिलाइजेशन) वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 81.7 फीसदी से बढ़ कर जून तिमाही में 83.7% हो गया।

वहीं जून तिमाही के दौरान टीसीएस ने 523 कर्मचारियों शामिल किए, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने तिमाही के दौरान 2,506 कर्मचारियों की कमी दर्ज की।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article