बिजनेस

Wipro के एक्जेक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी की सैलरी में 50 फीसदी कटौती, प्रॉफिट घटने के चलते लिया फैसला

रिशद प्रेमजी ने 2022-23 में 2021-22 के मुकाबले केवल आधी ही सैलरी ली है। इस बात का खुलासा अमेरिका में सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के पास की गई फाइलिंग में हुआ है।

Image

रिशद प्रेमजी की सैलरी में कटौती

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिशद प्रेमजी की सैलरी रह गई आधी
  • 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में आधी सैलरी ली
  • उन्हें 951,353 डॉलर या 7.87 करोड़ रु मिले

Rishad Premji Took Half Salary : देश की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के एक्जेक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपनी मर्जी से सैलरी में कटौती की है। उन्होंने 2022-23 में 2021-22 के मुकाबले केवल आधी ही सैलरी ली है। इस बात का खुलासा अमेरिका में सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के पास की गई फाइलिंग में हुआ है।

कितनी सैलरी मिली

इस साल उन्हें 951,353 डॉलर या 7.87 करोड़ रु मिले हैं। जबकि 2022 में बोर्ड के एक्जेक्यूटिव चेयरमैन के रूप में रिशद की सैलरी 1,819,022 डॉलर या 15.05 करोड़ रु थी। पिछले साल से इस साल उनकी सालाना सैलरी में लगभग 50 फीसदी (8,67,669 डॉलर या 7.17 करोड़ रु) कम है।

क्यों घटी सैलरी

जब से कोरोना आया है, उसके बाद रिशद की सैलरी में पहले भी कटौती की गई है। इस बार विप्रो के प्रॉफिट में गिरावट के चलते रिशद की सैलरी में कटौती हुई है। विप्रो का प्रॉफिट घट कर 11,366.50 करोड़ रुपये रह गया। ये सालाना आधार पर 7.16 फीसदी की गिरावट है। बीता कुछ समय आईटी सेक्टर के लिए ग्लोबल लेवल पर काफी खराब रहा है।

और आ सकती है गिरावट

जानकार मानते हैं कि भारत की आईटी इंडस्ट्री में 2027 करोड़ रु की गिरावट आ सकती है। बता दें कि रिशद की सैलेरी में 861,620 डॉलर की सैलेरी और अलाउंस 74,343 डॉलर के लॉन्ग-टर्म कम्पेंसेशन बेनेफिट्स हैं। वहीं 15,390 डॉलर अदर इनकम के हैं।

कोरोना आने पर भी रिशद की सैलेरी में 31 फीसदी की कटौती दर्ज की गई थी। वहीं रिशद के पिता और विप्रो के फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने तब अपनी कमीशन छोड़ दी थी।

2007 में शामिल हुए थे विप्रो में

रिशद 2007 में विप्रो में शामिल हुए थे। 2019 में उन्हें कंपनी का एक्जेक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया। उन्होंने विप्रो के बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में जनरल मैनेजर की भी भूमिका निभाई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article