बिजनेस

भारतीयों का कैश से प्यार है बरकरार, नोटबंदी के बाद ATM से निकाले 2.84 लाख करोड़

वित्त वर्ष 2022-23 में एटीएम में मंथली कैश रीफिलिंग (फिर से कैश डालना) में 10.1 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों से एवरेज कैश कलेक्शन में 1.3 गुना की मजबूत वृद्धि देखी गई है।

Image

एटीएम से नकद निकासी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीयों का कैश से प्यार बरकरार
  • एटीएम से कैश निकालने की ग्रोथ रही 235 फीसदी
  • नोटबंदी के बाद भी एटीएम से जमकर हो रहा कैश विदड्रॉल

Cash Withdrawal At ATM Since Demonetisation : नोटबंदी (Demonetisation) के 76 महीने बाद भी कैश (Cash) का बोलबाला है। मार्च 2023 के अंत में एटीएम से नकदी निकासी (Cash Withdrawal At ATM) 235 फीसदी बढ़ कर 2.84 लाख करोड़ रुपये हो गई। इस बात का खुलासा बैंकिंग लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सीएमएस इन्फोसिस्टम्स (CMS Info Systems) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में हुआ है।

एटीएम में डाला जा रहा ज्यादा कैश

ईटी की रिपोर्ट में CMS Info Systems में कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के प्रेसिडेंट अनुष राघवन के हवाले से बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में एटीएम में मंथली कैश रीफिलिंग (फिर से कैश डालना) में 10.1 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों से एवरेज कैश कलेक्शन में 1.3 गुना की मजबूत वृद्धि देखी गई है।

इन राज्यों में सबसे अधिक कैश इस्तेमाल

सीएमएस इंफोसिस्टम्स ने देश भर के एटीएम में जितना पैसा डाला है, उसमें से 43.1 फीसदी कैश केवल महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के एटीएम में डाला गया। सीएमएस इंफोसिस्टम्स के अनुसार इत्तेफाक ये है कि महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश ही वो 5 राज्य हैं जिनकी सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक रही थी।

प्रति एटीएम इन राज्यों में सबसे अधिक कैश डाला गया

वित्त वर्ष 2022-23 में जिन राज्य में प्रति एटीएम सबसे अधिक कैश डाला गया, उनमें पहले नंबर पर है कर्नाटक। राज्य के हर एटीएम में सालाना 1.73 करोड़ रु एवरेज कैश डाला गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान प्रति एटीएम 1.46 करोड़ रु की तुलना में 18.1 फीसदी अधिक रहा।

इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में वित्त वर्ष 2022-23 में प्रति एटीएम 1.58 करोड़ रु की राशि डाली गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1.62 करोड़ रु से 2.1 फीसदी की कम है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article