बिजनेस

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शेयर बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे? बैंक में कल होगा कामकाज, जानें

Ganesh Chaturthi Stock Market: ऐसे में इस हफ्ते केवल चार दिन ही निवेशकों को ट्रेडिंग का मौका मिलेगा, क्योंकि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार बंद रहेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर एनएसई और बीएसई दोनों शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Image

stock market be open or closed on Ganesh Chaturthi/Photo-Timesnowhindi

य़दि आप भी ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। वैसे तो आमतौर पर शेयर मार्केट सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है लेकिन इस हफ्ते बुधवार यानी 27 अगस्त को बाजार बंद रहेगा। ऐसे में इस हफ्ते केवल चार दिन ही निवेशकों को ट्रेडिंग का मौका मिलेगा, क्योंकि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार बंद रहेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर एनएसई और बीएसई दोनों शेयर बाजार बंद रहेंगे।

शेयर बाजार के बंद होने का सीधा अर्थ है कि उस दिन निवेशक न तो शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे यानी उस दिन ट्रेडिंग से जुड़ी सभी गतिविधियां पूरी तरह से स्थगित रहती हैं हालांकि बाजार के बंद होने से पहले और बाद में निवेशकों को अपनी रणनीति पर काम करने का मौका मिल जाता है।

बैंक बंद रहेंगे या नहीं

अहमदाबाद (गुजरात), बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भुवनेश्वर (ओडिशा), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), पणजी (गोवा), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बुधवार, 27 अगस्त को मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, भुवनेश्वर और हैदराबाद सहित कई शहरों में बैंक अवकाश घोषित किया गया है। इन राज्यों में बैंक शाखाएं पूरे दिन बंद रहेंगी, जिससे कैश जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस और लोन संबंधी कार्य जैसी व्यक्तिगत सेवाएं प्रभावित होंगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

हालांकि भारतीय शेयर बाजार जब छुट्टी पर रहता है, तब भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार चलता रहता है। इसलिए निवेशकों की निगाहें विदेशी बाजारों पर टिकी रहती हैं। वहां की हलचल का असर भारतीय बाजार पर अगले कारोबारी दिन खुलते ही देखा जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article