बिजनेस

Why Stock Market Is Down: शेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स-निफ्टी धराशाई, क्या आपका पैसा भी डूबा?

​शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के आखिरी दिन जबरदस्त गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई। बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टाटा स्टील, कोटक बैंक जैसे शेयरों में 6% तक गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% टूट गए।

Image

Share Market Crash (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Why Stock Market Is Down: 25 जुलाई शेयर शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित होता दिख रहा है। दरअसल, कारोबारी सत्र के आखिरी दिन 25 जुलाई को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से ही बाजार लाल निशान में खुला और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स 650 अंक गिर गया और निफ्टी 200 अंक टूटकर नीचे फिसल गया। भारत-यूके ट्रेड डील की खबर से बाजार को सहारा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके उलट देखने को मिले।

क्या हुआ बाजार में?

बाजार की शुरुआत ही कमजोर रही। सेंसेक्स 650 अंक गिरकर 81,520 के आसपास आ गया, जबकि निफ्टी 200 अंक फिसलकर 24,840 पर ट्रेड करता नजर आया। ये गिरावट इसलिए और चौंकाने वाली रही क्योंकि एक दिन पहले ही भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हुआ था। निवेशकों को उम्मीद थी कि इससे बाजार को मजबूती मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह के समय ही बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, रिलायंस, पावर ग्रिड और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में करीब 6% तक की गिरावट आई। सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव बना रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% लुढ़क गया।

किन शेयरों में गिरावट आई?

बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई। बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टाटा स्टील, कोटक बैंक जैसे शेयरों में 6% तक गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% टूट गए।

निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे!

बीते 2 कारोबारी सत्र में शेयर बाजार 1200 अंक से ज्यादा टूट चुका है। सिर्फ दो दिनों में निवेशकों को करीब ₹7 लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 23 जुलाई को ₹460.35 लाख करोड़ था, जो घटकर अब लगभग ₹453 लाख करोड़ रह गया है। अकेले शुक्रवार को ही बाजार से ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा की पूंजी मिट गई, क्योंकि पिछले कारोबारी सत्र में यह आंकड़ा ₹458.11 लाख करोड़ था।

गिरावट की वजहें क्या हैं?

  • कुछ कंपनियों के खराब तिमाही नतीजों ने निवेशकों की भावनाएं कमजोर कीं।
  • ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिले।
  • FTA डील के लॉन्ग टर्म फायदों पर निवेशक सतर्क हैं।
  • कच्चे तेल की कीमतें चढ़ी हैं और वैश्विक ट्रेड में तनाव है।
  • FII यानी विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारी बिकवाली की और 4,200 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article