बिजनेस

Reliance Layoff News: मुकेश अंबानी करने जा रहे कर्मचारियों की छंटनी, जानें कौन सी मजबूरी आन पड़ी

Mukesh Ambani, Reliance job cuts: मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल की वैल्यू $125 बिलियन से गिरकर $50 बिलियन रह गई है। बिक्री में गिरावट और मार्केट में कम वैल्यूएशन के चलते नौकरी और खर्च में कटौती की जा रही है। नई भर्तियों और स्टोर्स के विस्तार पर रोक लगाई गई है। रिलायंस रिटेल ने 2024 में 38,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Ajio के मार्केटिंग बजट में भी कटौती की गई।

Image

रिलायंस रिटेल संकट में? दो साल में वैल्यू आधी, नौकरी और खर्च में कटौती शुरू!

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2024 में 38000 कर्मचारियों की छंटनी और मार्केटिंग बजट में कटौती।
  • नई भर्तियों पर रोक, सिर्फ अंबानी के ऑफिस की मंजूरी के बाद ही होंगी नई नियुक्तियां।
  • कंपनी का वैल्यूएशन सिर्फ 50 बिलियन डॉलर, IPO के लिए 125 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने की कोशिश।

Mukesh Ambani Company Layoff News: मुकेश अंबानी को रिटेल बिजनेस में चिंता हो रही है। रिलायंस रिटेल के बिजनेस को अरबपति की बेटी ईशा अंबानी संभालती हैं। अब कंपनी छंटनी का रूख अपना रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे की वजह रिटेल सेगमेंट में बहुत ही धीमीं बिक्री है। बताया जा रहा है कि ब्रोकरों ने कंपनी का वैल्यूएशन सिर्फ 50 बिलियन डॉलर कर दिया है। जो कि दो साल पहले जब कंपनी ने धन जुटाया था, तबकी कीमत का आधा है।

जब दो साल पहले निवेश जुटाया था, तब यह मूल्यांकन $125 बिलियन था। अंबानी ने निवेशकों को स्वीकार किया कि कंपनी का बहुत तेजी से विस्तार हुआ, जिससे मौजूदा स्थिति बनी।

नौकरी और खर्च में कटौती की योजना

बिक्री में आई गिरावट से उबरने के लिए मुकेश अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी कंपनी में नौकरी और खर्च में कटौती करने पर विचार कर रहे हैं। Bloomberg रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जिसकी वजह से ये 5 चीजों पर असर होगा।

1. नई स्टोर्स खोलने की रफ्तार धीमी होगी।

2. मार्केटिंग बजट में कटौती की जाएगी।

3. Reliance Brands Ltd. को मुख्य रिटेल बिजनेस में मर्ज किया जाएगा।

4. ग्लोबल ब्रांड पार्टनरशिप की समीक्षा होगी।

5. नई भर्तियां सिर्फ अंबानी के ऑफिस की मंजूरी से होंगी।

साल 2024 में 38000 कर्मचारियों की छंटनी

कंपनी के आधिकारिक फाइलिंग के अनुसार, रिलायंस रिटेल ने 2024 में 38,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Ajio के मार्केटिंग बजट में भी कटौती की गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अक्टूबर 2024 से, सालाना $22,890 से अधिक वेतन वाले कर्मचारियों की भर्ती के लिए मुकेश अंबानी के ऑफिस से मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

क्या वैल्यू सुधारने की कोशिश कर रहा है रिलायंस?

कई ब्रोकरेज फर्मों, जैसे Kotak Institutional Equities और Sanford C. Bernstein ने पिछले साल रिलायंस रिटेल की वैल्यू घटा दी थी। Ambit Capital Pvt. ने इस साल इसे $50 बिलियन तक गिरा दिया, जबकि रिलायंस अपने IPO के लिए $125 बिलियन तक की वैल्यू पाने की उम्मीद कर रही है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article