Investment Strategy : पर्सनल फाइनेंस की बेस्ट-सेलिंग किताब "रिच डैड पुअर डैड" (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने अमीर बनने के एक और आसान लेकिन प्रभावी तरीका शेयर किया है। कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी वेल्थ क्रिएशन यात्रा के बारे में एक नई टिप्स शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक पहेली पूछी। उनका दावा है कि यही उनकी सफलता की कुंजी रही है। गरीब क्यों गरीब है, अमीर क्यों अमीर है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे आप अमीर बन सकते हैं।
रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने X पर लिखा कि रिच डैड, जिसने मुझे सालों तक मार्गदर्शन दिया है और मुझे और अमीर बनाता रहा है। कृपया मेरे रिच डैड के मार्गदर्शक शब्दों के बारे में सोचने के लिए कुछ समय निकालें। “गरीब लोग गरीब हैं... क्योंकि वे उन चीजों को ज्यादा से ज्यादा खरीदते रहते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती... और उन चीजों को कम खरीदते हैं जिनकी उन्हें वास्तव में जरुरत होती है। आप किसी ऐसे दोस्त से चर्चा करना चाहेंगे जो अमीर है... या अमीर बनना चाहता है। गरीब लोग इस दिमाग घुमाने वाली बातों को बिल्कुल नहीं समझते।
उन्होंने लिखा कि मेरे पिछले ट्वीट के बाद, सिर्फ 5 घंटे के बाद... 73k लोगों ने मेरे रिच डैड्स एडवाइस पर मेरा दिमाग घुमाने वाला बयान पढ़ा, "गरीब लोग गरीब हैं क्योंकि गरीब लोग उन चीजों को ज्यादा से ज्यादा खरीदते हैं जिनकी उन्हें जरुरत नहीं होती। और अमीर लोग उन चीजों को ज्यादा से ज्यादा खरीदते हैं जिनकी उन्हें जरुरत होती है... ताकि वे और अमीर बन सकें। उस ट्वीट को पढ़ने वाले 73k लोगों में से... सिर्फ...।
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि माफी: मैं एक बूढ़ा आदमी हूं। मैं एक्स के माध्यम से कम्युनिकेशन में शामिल होने का प्रयास कर रहा था ताकि यह पता लगा सकूं कि 73k उत्तरदाताओं में से… 1k से भी कम लोगों ने मेरे प्रश्न को पसंद क्यों किया। मेरा प्रश्न था कि गरीब लोग क्या बहुत अधिक खरीदते हैं…जिसकी उन्हें जरुरत नहीं होती…और वे गरीब ही रहते हैं?
मेरा अगला प्रश्न है…अमीर लोग क्या बहुत अधिक खरीदते हैं…जिसकी अधिकता उन्हें और अधिक अमीर बनाती है? मेरे प्रश्नों और पहेली को गड़बड़ाने के लिए फिर से क्षमा चाहता हूँ…गरीब लोग क्या बहुत अधिक खरीदते हैं…जिससे वे गरीब बने रहते हैं। और अमीर लोग क्या बहुत अधिक खरीदते हैं जिससे वे और अधिक अमीर बनते जाते हैं?
मैं फिर से माफी मांगता हूं... फिर भी मेरे अमीर पिता की पहेली बनी हुई है... गरीब लोग क्या बहुत ज्यादा खरीदते हैं... जिससे वे और गरीब होते जा रहे हैं? और अमीर लोग क्या बहुत ज्यादा खरीदते हैं... जिससे वे और अमीर होते जा रहे हैं?
कृपया खुद से यह बहुत महत्वपूर्ण पहेली पूछते रहें। समय के साथ, मेरे अमीर पिता की पहेली के आपके जवाब, आपको और अमीर बना देंगे... मैं आपसे वादा करता हूं। क्यों: क्योंकि जवाब आपके जवाब हैं... आपकी पहेली के। किसी और के नहीं। शुभकामनाएं।
गरीबों और अमीरों में क्या अंतर है?
- कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में दो महत्वपूर्ण सवाल उठाए:-
- "गरीब लोग क्या बहुत अधिक खरीदते हैं...जो उन्हें गरीब बनाए रखता है?"
- "अमीर लोग क्या बहुत अधिक खरीदते हैं...जो उन्हें और अधिक अमीर बनाता रहता है?"
उनके अनुसार, यह सवाल वेल्थ क्रिएशन का गाइड है, क्योंकि गरीब लोग अक्सर ऐसी चीजें खरीदते हैं जिनकी उन्हें जरुरत नहीं होती, जबकि अमीर लोग हमेशा ऐसे एसेट्स (संपत्ति) में निवेश करते हैं जो उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करते हैं।
फाइनेंशियल एजुकेशन का महत्व
कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का मानना है कि पारंपरिक तरीकों जैसे औपचारिक शिक्षा या स्थिर रोजगार के बजाय फाइनेंशियल एजुकेशन को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। उनका संदेश उन लोगों के लिए है जो रणनीतिक निवेश के माध्यम से धन अर्जित करना चाहते हैं, न कि सिर्फ पारंपरिक तरीकों से।
कीमती धातुओं में निवेश पर कियोसाकी की राय
इस महीने की शुरुआत में, कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने कीमती धातु चांदी में निवेश करने की सलाह दी। उन्होंने चांदी को एक सस्ता एसेट क्लास बताया जो अपने ऑलटाइम हाई से 50% नीचे है, जबकि सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी है। कियोसाकी का मानना है कि इस साल चांदी की कीमत दोगुनी होकर $70 तक पहुंच सकती है।
अमीर बनने के टिप्स का महत्व
कियोसाकी (Robert Kiyosaki) के विचारों ने दुनिया भर में लाखों लोगों को अपने निवेश और धन बनाने की रणनीतियों (Tips to Become Rich) को समझने में मदद की है। उनका यह दृष्टिकोण उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपने वित्तीय जीवन को सुधारने और वृद्धि करने के लिए नए तरीके अपनाना चाहते हैं।
(डिस्क्लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम इससे इत्तेफाक नहीं रखता है, न ही यह आर्टिकल निवेश की सलाह है, अगर आप किसी भी तरह का निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।)
