बिजनेस

डाबर ने चाय-डायपर और सैनिटाइजर की बिक्री पर लगाया ब्रेक, जानिए क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

डाबर इंडिया ने चाय, बच्चों और बुजुर्गों के डायपर तथा सैनिटाइज़र जैसे कम बिक्री वाले उत्पादों की कैटेगरी से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। कंपनी अब अपने प्रमुख पोर्टफोलियो और हाई परफॉर्मिंग ब्रांड्स पर निवेश बढ़ाने की रणनीति अपना रही है, जिससे 2027-28 तक राजस्व में दो अंकों की वृद्धि हासिल की जा सके।

Image

कम बिक्री वाले उत्पादों पर डाबर ने चलाई कैंची, अब मुख्य श्रेणियों पर होगा फोकस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड अब कुछ उत्पाद श्रेणियों से बाहर निकलने जा रही है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि वह चाय, बच्चों व बुजुर्गों के डायपर और सैनिटाइज़िंग उत्पादों की बिक्री को बंद करने की योजना बना रही है। डाबर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मोहित मल्होत्रा ने एक विश्लेषक मीटिंग में कहा कि कंपनी उन उत्पादों को हटाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है जो मुनाफा नहीं दे रहे हैं। इसमें वैदिक चाय, शिशु और वयस्क डायपर, डाबर वीटा और सैनिटाइज़र जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। इनका कंपनी की कुल कमाई में योगदान मात्र 1% से भी कम है।

मुख्य उत्पादों और लाभदायक श्रेणियों पर होगा फोकस

डाबर ने 2027-28 तक सालाना दो अंकों की वृद्धि (डबल डिजिट ग्रोथ) का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए कंपनी अब उन श्रेणियों में निवेश बढ़ाएगी जो उसकी कोर स्ट्रेंथ का हिस्सा हैं, जैसे कि हेल्थ सप्लीमेंट्स, आयुर्वेदिक उत्पाद और पर्सनल केयर आइटम्स।

कंपनी ने 2024-25 में कमाया ₹13,113 करोड़

डाबर का वित्त वर्ष 2024-25 का कुल रेवेन्यू ₹13,113.19 करोड़ रहा। कंपनी अब इस कमाई को तेज़ी से बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत वह अपने पोर्टफोलियो में बदलाव कर रही है और हाई परफॉर्मिंग प्रोडक्ट्स पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहती है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article