बिजनेस

Zeenat Network: 71 की उम्र में जीनत अमान का दम मारो दम.. आलिया, माधुरी से लेकर रणवीर तक हो गए फेल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 7, 2023, 11:21 AM IST

Zeenat Network: बॉलीवुड की दिग्गज और स्टार एक्ट्रेस रहीं जीनत अमान अक्सर टीवी रियलिटी शोज में दिखाई देती हैं। उन्होंने 71 साल की उम्र में तीन महीने पहले अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया। और अलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।

Image

बॉलीवुड की दिग्गज और स्टार एक्ट्रेस जीनत अमान

Zeenat Network: दम मारो दम फेम जीनत अमान ने 71 साल की उम्र में भी कुर्बानी फिल्म जैसा धमाका कर दिया है। जीनत अमान ने मात्र 3 महीने में इंस्टाग्राम पर ओ कर दिखाया है जो आज के दौर के आलिया भट्ट्, रणवीर सिंह, जेनिफर जैसे सेलेब भी नहीं कर पाए। उनकी इंस्टाग्राम इंगेजमेंट रेट इन सेलेब से 10 से 15 गुना ज्यादा है, जो आज के दौर में हॉलिवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार के लिए कर पाना मुश्किल है।

बॉलीवुड की दिग्गज और स्टार एक्ट्रेस रहीं जीनत अमान अक्सर टीवी रियलिटी शोज में दिखाई देती हैं। उन्होंने 71 साल की उम्र में तीन महीने पहले अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया। इंस्टाग्राम पर उनकी पहली पोस्ट सेल्फी थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में 1970 के दशक के बारे में बात की थी और बताया था कि उस जमाने में इंडस्ट्री रुढ़िवादी के चलते पुरूषों का बोलबाला हुआ करता थी। सोशल मीडिया पर जीनत अमान ने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर इंस्टाग्राम पर आने में उन्होंने इतनी देर क्यों कर दी? उन्होंने इंस्टाग्राम पर आने के बाद फैंस के रिएक्शन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम पर आने का कोई इरादा नहीं था।

इंगेजमेंट रेट के मामले में हॉलिवुड स्टार से लेकर माधुरी दीक्षित से भी आगे
इंस्टाग्राम हैंडलफॉलोवर्सइंगेजमेंट रेट
@thezeenataman 2.60 लाख16.61%
@Kareenakapoorkhan1.04 करोड़ 5.68%
@jwnniferaniston 4.21 करोड़4.97%
@aliaabhatt 7.71 करोड़2.68%
@taylorswift 2.57 करोड़1.59%
@apnabhindu(जैकी श्रॉफ) 14 लाख1.44%
@ranveersingh4.34 करोड़1.05%
@madhuridixitnene 3.51 करोड़0.85%
नोट- रैकिंग इंगेजमेंट रेट के मुताबिक, सोर्स- ईटी

इंगेजमेंट में इन स्टार से निकलीं आगे

अपने एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने बताया कि उनके बच्चों ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने के लिए प्रेरित किया। जीनत ने कहा, ‘वे (बच्चे) मुझे एक साल से इंस्टाग्राम के बारे में बता रहे थे, तो फिर मैंने फैसला किया कि क्यों न जॉइन किया जाए। और खुद के बारे में लोगों को बताना चाहिए। मुझे अब तक फैंस का जो रिएक्शन मिला, उससे मैं बहुत खुश हूं। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर जीनत के 2.60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। जीनत के फॉलोवर्स भले कम हो पर ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक उनका इंगेजमेंट रेट रेट माधुरी दीक्षित जैसी सिलेब्रिटी 15 गुना तक ज्यादा है।

एक्ट्रेस जीनत के फैन्स ने कही ये बात

केरल के त्रिशूर के 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षाविद कहते हैं, उषा पिशारोडी उनसे इतना प्रभावित हुईं कि उन्होंने उनके पोस्ट के लिए इंस्टाग्राम पर नोटिफिकेशन ऑन कर लिए है। जब भी ज़ीनत अमान इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट करती हैं, तो उनके फोन पर अलर्ट मिल जाता है। उन्होंने ये सेटिंग केवल कुछ मुट्ठी भर लोगों के लिए एक्टिव करके रखी है। पिशारोडी 71 वर्षीय हिंदी फिल्म अभिनेत्री अमन को "दिवा" के रूप में याद करते हैं, जिसे वह 70 के दशक में सिनेमाघरों में देखने जाती थीं। उन्होंने ईटी को बताया कि जीनत अमन मेरे लिए सिर्फ एक ग्लैमरस सेलिब्रिटी नहीं थीं, वह तब भी एक वास्तविक व्यक्ति की तरह लगती थीं।"

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article