बिजनेस

8th Pay Commission Update: कब होगा 8वें वेतन आयोग का गठन, आ गई तारीख? जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी

8th Pay Commission Formation Date: केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल जल्द पूरा होने वाला है। यहां जानिए कब नए वेतन आयोग का गठन हो सकता है और कितनी सैलरी बढ़ सकती है।

Image

8वें वेतन आयोग के गठन पर नया अपडेट (तस्वीर-Canva)

8th Pay Commission Formation Date: केंद्र सरकार के करीब 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनभोगी इंतजार कर रहे हैं कि कब 8वें वेतन आयोग का गठन होगा और कब नए तरीके से वेतन में बढ़ोतरी होगी। क्योंकि प्रति 10 साल के बाद नए वेतन आयोग का गठन होता है। 7वां वेतन आयोग जनवरी 2026 में अपने 10 साल पूरे करने जा रहा है। इसकी वजह से पूरी उम्मीद है कि जल्द नए वेतन आयोग का गठन हो जाएगा।

8th Pay Commission: कब होगा 8वें वेतन आयोग का गठन?

आमतौर पर केंद्र सरकार हर 10 साल में एक वेतन आयोग का गठन करती है। मौजूदा 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का गठन 2014 में हुआ था और इसकी सिफारिशें जनवरी 2016 से लागू की गई थीं। इस वेतन आयोग का कार्यकाल 1 जनवरी 2006 को पूरा हो रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी सरकार से मांग कर रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग का गठन जल्द किया जाए ताकि जनवरी 2026 तक इसे लागू किया जा सके क्योंकि पैनल को सिफारिशें देने में कई महीने लगेंगे। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 8वें वेतन आयोग का गठन 2025 में होने की उम्मीद है। ये रिपोर्ट्स तब आई हैं जब सरकार ने अभी तक इसके गठन से इनकार किया है। न्यूज 18 के मुताबिक कर्मचारी संघ के एक सीनियर सदस्य ने बताया कि केंद्र सरकार के कई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने हाल ही में कैबिनेट सचिव से मुलाकात कर 8वें वेतन आयोग की मांग रखी। संघ के सदस्य ने बताया कि सचिव ने कहा कि वर्ष 2026 बहुत दूर है और अभी आयोग का गठन करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि 8वें वेतन आयोग का गठन अगले साल होने की संभावना है।

8th Pay Commission में कितनी बढ़ेगी सैलरी?

हालांकि मौजूदा 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में करीब 23 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, लेकिन पिछले 6वें वेतन आयोग में इसमें काफी अधिक वृद्धि की गई थी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 8वें वेतन आयोग के बाद न्यूनतम वेतन वर्तमान में 18,000 रुपये की तुलना में करीब 34,500 रुपये तक बढ़ सकती है।

8th Pay Commission: बदल सकता है DA बढ़ोतरी का फॉर्मूला

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों की डीए बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के फॉर्मूले के मुताबिक होती है। हालांकि फॉर्मूले में संशोधन भी किया जा सकता है क्योंकि आर्थिक सर्वे 2024 ने सुझाव दिया था कि भारत के महंगाई दर ढांचे में फूड महंगाई दर को शामिल न करने पर विचार किया जाना चाहिए। न्यूज 18 के मुताबिक कर्मचारी यूनियन एक सदस्य ने कहा कि 8वें वेतन आयोग में डीए बढ़ोतरी का फॉर्मूला संशोधित होने की संभावना है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article